शिक्षा मंत्री दिलावर आज उदयपुर में विभिन्न कार्यक्रमों के करेंगे शिरकत
उदयपुर, 21 जून। शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर शनिवार 22 जून को सुबह 6.30 बजे रेल से उदयपुर आएंगे। वे यहां विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शिक्षा मंत्री दिलावर सुबह 8 बजे गोवर्धन सागर पर आयोजित स्व. सुदंरसिंह भंडारी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कार्यक्रम, 8.45 बजे राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय प्रतापनगर में आयोजित अभिनंदन एव पौधारोपण कार्यक्रम, 9 बजे रेबारियों की गुड़ा में स्थित रामबाग रिसोर्ट में आयोजित एक सामाजिक कार्यक्रम, 10.15 बजे रामपुरा चौराहा स्थित एमडी एकेडमी में निजी स्कूल संचालकों के साथ पौधारोपण पर परिचर्चा एवं 11 बजे से हिरणमगरी सेक्टर 11…
