उदयपुर। रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर पन्नाधाय की ओर से शिक्षक दिवस के अवसर पर ‘नेशन बिल्डर अवॉर्ड-2026’ सम्मान समारोह का आयोजन 6 सितंबर को सेंट्रल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, न्यू भूपालपुरा में किया गया। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 51 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि पीडीजी रोटेरियन निर्मल सिंघवी, पीडीजी एकेएस रोटेरियन निर्मल कुनावत, पीडीई रोटेरियन दीपक सुखाड़िया, आलोक संस्थान के प्रमुख प्रदीप कुमावत एवं सीपीएस स्कूल की प्राचार्या अलका शर्मा रहे। अतिथियों ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करने वाली महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने शिक्षकों के समर्पण, सेवाभाव और विद्यार्थियों के प्रति जिम्मेदारी की सराहना की।
क्लब अध्यक्ष रोटेरियन सीए आर.के. अग्रवाल ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व, संस्कार, सोच और भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षक समाज को दिशा देने के साथ राष्ट्र निर्माण में भी अहम योगदान देते हैं।
क्लब सचिव रोटेरियन अनिका भसीन ने सभी सम्मानित शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से चयनित 51 शिक्षकों को ‘नेशन बिल्डर अवॉर्ड’ प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर क्लब संरक्षक रोटेरियन भानुप्रताप धायभाई, रोटेरियन पूनम अग्रवाल, रोटेरियन हेमंत धायभाई, रोटेरियन प्रवीण जोशी, रोटेरियन डॉ. रिचा पुरोहित, रोटेरियन डॉ. विजय पुरोहित, रोटेरियन आसिफ हितावाला एवं रोटेरियन अब्बास साबुनवाला सहित क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
रोटेरियन तारिका धायभाई एवं रोटेरियन राजेश शर्मा ने मंच संचालन किया। प्रभावी एवं गरिमापूर्ण संचालन ने समारोह को आकर्षक और यादगार बना दिया। समारोह का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करना तथा उनके समर्पण को प्रोत्साहित करना रहा।
शिक्षक राष्ट्र निर्माण की आधारशिला, 51 शिक्षकों को मिला ‘नेशन बिल्डर अवॉर्ड-2026’
