उदयपुर, 18 अक्टूबर। सेव द गर्ल चाइल्ड की ब्रांड एंबेसडर डॉ. दिव्यानी कटारा ने मुंबई में दादा साहेब फाल्के फैशन एंड लाइफस्टाइल अवार्ड में शिरकत की उन्होंने ‘मोदी जी की बेटी’के प्रीमियर में बतौर अतिथि हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने संबोधन भी दिया और युवा प्रतिभाओं को आगे आने के लिए पूरी शिद्दत से कला—कौशल निखारने का आह्वान किया। इस मौके पर महाराष्ट्र के मंत्री रामदास अठावले, मधुरिमा टूली, नायरा, कीर्ति वर्मा, निकीता रावल, आरसी खान, ईशान मर्चेंट आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम दौरान उदयपुर से कॉरियोग्राफर के रूप में राजेश शर्मा को भी सम्मानित किया गया।
डॉ. दिव्यानी ने की मुंबई में दादा साहेब फाल्के फैशन एंड लाइफस्टाइल अवार्ड में शिरकत
