कोर्ट वाली दीदी शिकायत पेटिका के बारे में किया जागरूक

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। परिवर्तनशील मंगलवार के तहत जिला एवं सेशन न्यायाधीश ज्ञान प्रकाश गुप्ता द्वारा अभिनव सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों को नशे को ना हो, अपने सपनों को हां कहो, नशा कोई स्टाइल नहीं: अपने मन, शरीर और भविष्य की रक्षा करो कार्यक्रम एवं कोर्ट वाली दीदी शिकायत पेटिका के बारे में जागरूक किया।एडीजे राहुल चौधरी ने बताया कि राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर द्वारा समस्त राजस्थान के विद्यालयों में परिवर्तनकारी मंगलवार, कानूनी साक्षरता और संवेदीकरण कार्यक्रम शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि उदयपुर मुख्यालय के 37 न्यायाधीश सरकारी एवं निजी विद्यालयों में पहुंचे और स्कूली छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ को नशे के प्रति जागरूक किया। जागरूकता अभियान के अन्तर्गत न्यायिक अधिकारीगण प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को जिले के विभिन्न विद्यालयों में पहुंचकर जागरूकता अभियान चलाएंगे। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को पोक्सो कानून, किशोर न्याय बालकों का संरक्षण अधिनियम, निःशुल्क विधिक सहायता, नाल्सा हेल्पलाइन 15100, नाल्सा पोर्टल के बारे में जागरूक किया गया। एडीजे राहुल चौधरी ने बताया कि विद्यालयों में शिकायतों हेतु सुझाव पेटिकाएं रखवाई गई उक्त शिकायत पेटीकाओं में स्कूली बच्चे एवं स्टाफ ड्रग्स के बारे में या अन्य शिकायत डाल संकेगें। इसी क्रम में सेक्टर न. 4 में स्थित सेंट एंथोनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एडीजे राहुल चौधरी द्वारा अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सी.एम. जैन एवं सिद्धांत डिसूजा द्वारा एडीजे राहुल चौधरी का स्वागत किया गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!