‘‘हल्ला बोल रैली‘‘ की तैयारियों को लेकर उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक

उदयपुर/30 अगस्त 2022. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 4 सितंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित महंगाई के खिलाफ ‘‘हल्ला बोल रैली‘‘ की तैयारियों को लेकर उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक पंचवटी स्थित कांग्रेस कार्यालय पर आज बंजर भूमि एवं चारागाह विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त जिला समन्वयक संदीप सिंह चौधरी की मौजूदगी में हुई। बैठक की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने की।                             

कांग्रेस प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख ने बताया कि बैठक को संबोधित करते हुए चौधरी ने कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार हर मोर्चे पर असफल रही है। जन विरोधी नीतियों के कारण महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। जनता व राजनीतिक दलों की आवाज को दबाने के लिए सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। इसके विरोध में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी एवं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में आम जनता की आवाज बुलंद      करने के लिए हल्ला बोल रैली की जा रही है।                     

कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी रैली को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचे।       

बैठक में गोपाल शर्मा, सुरेश श्रीमाली, त्रिलोक पुरबिया, पंकज कुमार शर्मा, दिनेश श्रीमाली, फतेह सिंह राठौड़, केके शर्मा, रियाज हुसैन, नजमा मेवा फरोश, मोहन लाल शर्मा  मोहम्मद अयूब, अरुण टांक, हरीश शर्मा, अजय सिंह  उदय नंद पुरोहित, सुधीर जोशी, मनीष शर्मा, विनोद जैन, हिदायतुल्ला, डॉ पंड्या सहित कई कांग्रेसी एवं पदाधिकारी मौजूद थे।

By Udaipurviews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Related Posts

error: Content is protected !!