बालीवुड हीरो देव मेनारिया का एयरपोर्ट पर स्वागत

उदयपुर / मेणार के निवासी बालीवुड एक्टर और फिल्म निर्माता देव मेनारिया का आज उदयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचने पर उदयपुर जिले के प्रशंसको ने शाही ढंग से पूरे जोश और उत्साह के साथ स्वागत किया। उपरणा ओढ़ाकर सम्मान किया। भारत माता की जय जयकार की गई।

देव मेनारिया की फिल्म “बीहू अटैक “दि. 16 जनवरी को पूरे देश में बड़े पर्दे पर रीलिज हो रही है। देव मेनारिया उद‌यपुर जिले के प्रसिद्ध गांव-बर्ड विलेज ‘मेणार के निवासी होकर पिछले 16 वर्षों से बालीवुड में टी.वी., ओ.टी.टी. वेब सीरिज में अब तक कई मुख्य भूमिकाएं अदा कर चुके हैं। अ. भा. मेनारिया ब्राह्मण समाज समिति के पूर्व उपाध्यक्ष चन्द्र‌शेखर मेहता ने ये जानकारी देते हुए बताया कि देव मेनारिया इस फिल्म में मुख्य भूमिका में होने के साथ निर्माता भी है। ये फिल्म भारतीय सेना पर आधारित होकर असम के जंगलों में फिल्माई गई, असम की सांस्कृतिक, कला को दर्शाती है। इस अवसर पर पुष्कर डांगी, राज मेनारिया, युवराज सिंह सहित मावळी, मेणार, उद‌यपुर के युवा बडी संख्या में उपस्थित थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!