पंचायत पोगरा कला में 90 किसानों को निःशुल्क उन्नत किस्म के मक्का बीज मिनीकिट वितरित

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
खेरवाड़ा, राज्य सरकार के कृषि विभाग की योजनाओं के तहत ग्राम पंचायत पोगरा कला में किसानों को कृषि उत्पादन बढ़ाने एवं उन्नत खेती को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 90 निःशुल्क उन्नत किस्म के मक्का बीज मिनीकिटों का वितरण किया गया। अभी तक कुल 345 कीट वितरण किए गए हैं।
सहायक कृषि अधिकारी सूरजमल मनात ने बताया कि कार्यक्रम में ग्राम पंचायत की सरपंच संगीता देवी, ग्राम विकास अधिकारी, कृषि पर्यवेक्षक रोहित खराड़ी सहित पंचायत एवं कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को उन्नत मक्का बीजों की विशेषताओं, वैज्ञानिक खेती पद्धतियों तथा फसल प्रबंधन की जानकारी दी। उन्होंने किसानों से विभागीय योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने एवं आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में उपस्थित किसानों ने राज्य सरकार एवं कृषि विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए निःशुल्क बीज मिनीकिटों के लिए आभार व्यक्त किया। इस पहल से क्षेत्र में मक्का उत्पादन बढ़ने तथा किसानों की आय में वृद्धि होने की उम्मीद जताई गई।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!