आगामी निकाय चुनाव को लेकर महिला कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, महिला दावेदारों ने प्रस्तुत की दावेदारी

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। आगामी निकाय चुनावों को लेकर उदयपुर शहर महिला कांग्रेस द्वारा इच्छुक महिला प्रत्याशियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी चुनावों की तैयारियों, महिला भागीदारी एवं संभावित महिला दावेदारों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष तारीका भानुप्रताप सिंह ने बताया कि बैठक में उदयपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष फतेह सिंह राठौड़, प्रदेश कांग्रेस कमेटी राजस्थान के महासचिव एवं उदयपुर शहर व ग्रामीण के प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी राजस्थान की सचिव एवं उदयपुर शहर व ग्रामीण की सह-प्रभारी डिम्पल राठौड़ तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के समन्वयक, उदयपुर शहरी विधानसभा राजपाल सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।

बैठक में शहर महिला कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष नेहा कुमावत, ब्लॉक अध्यक्ष महिमा चौक, संगठन महामंत्री कौशल प्रवीण, प्रदेश महासचिव हितांशी शर्मा सहित शहर जिला कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह एवं संगठन महामंत्री अरुण तक भी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान आगामी निकाय चुनाव में पार्षद पद के लिए इच्छुक महिला दावेदारों ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत करते हुए प्रभारीगण को आवेदन सौंपे। इस दौरान सभी दावेदारों से उनके वार्ड, संगठन में सक्रियता तथा क्षेत्र में किए जा रहे जनसेवा एवं सामाजिक कार्यों को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में उपस्थित वरिष्ठ नेताओं एवं प्रभारीगण ने महिला कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। साथ ही संगठन को मजबूत करने, महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने तथा जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!