मोटरसाइकिल पर अवैध गांजा परिवहन करते हुए अभियुक्त गिरफ्तार

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

थाना बेकरियाः जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम व धरपकड हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहतकुन्दन कंवरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय वकुशाल चोरडिया वृताधिकारी वृत कोटडा के निर्देशन में मुकेश कुमार थानाधिकारी, बेकरिया मय टीम द्वारा नाकाबन्दी के दौरान उदयपुर से पिण्डवाडा रोड पर एक संदिग्ध मोटरसाईकिल सवार को रोक कर उसका नाम पता पूछा तो अपना नाम नाथूलाल पिता वीराजी निवासी सामोली, मांडवा जिला उदयपुर होना बताया। मोटरसाइकिल के बैग को चैक किया गया तो उसमें हरे रंग की थैली गांजा से भरी हुई पाई गई। जिसका वजन करीब 02 किलोग्राम पाया गया। जिस पर अभियुक्त को बाद पुछताछ गिरफ्तार कर उसके कब्जे से उक्त अवैध गांजा मय मोटसाइकिल जब्त किया जाकर प्रकरण संख्या 166/2022 धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज कर अग्रीम अनुसंधान जारी है।
टीम सदस्यःमुकेश कुमार थानाधिकारी, बेकरिया, रामकुमार सिंह कानि.1365, चरण सिंह कानि.745, सोहनलाल कानि.592,
मुकेश कुमार कानि.410, राजकुमार कानि.398।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!