डीपीएस में करियर जागरूकता एवं मार्गदर्शन’ विषय पर विशेष सत्र आयोजित

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर में विद्यार्थियों को भविष्य की संभावनाओं से परिचित कराने और करियर चयन के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से शनिवार को ‘करियर जागरूकता एवं मार्गदर्शन’ विषय पर विशेष सत्र आयोजित किया गया। इसमें पनाश एकेडमी, उदयपुर की काउंसलर एवं सेंटर हेड भागेश्वरी हाड़ा ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
सत्र के दौरान भागेश्वरी हाड़ा ने विद्यार्थियों को विभिन्न करियर विकल्पों जैसे हॉस्पिटीलीटी, एविएशन, ट्रेवल कंपनी, क्रूज़मैनेजमेंट में  शैक्षणिक अवसरों और व्यावसायिक क्षेत्रों की जानकारी दी। उन्होंने अपनी रुचियों, क्षमताओं और कौशल को पहचानकर भविष्य की दिशा निर्धारित करने की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही, विद्यार्थियों को करियर संबंधी निर्णय लेते समय सही जानकारी प्राप्त करने, स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने और अपनी योग्यता के अनुरूप विकल्प चुनने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर प्रो वाइस चेयरमैन गोविंद अग्रवाल ने बताया कि उचित समय पर ही करियर के प्रति जागरूकता विकसित होने से विद्यार्थियों को भविष्य की शैक्षणिक योजनाओं के लिए बेहतर तैयारी करने का अवसर मिलता है।
विद्यालय के प्राचार्य संजय नरवरिया ने बताया कि आज आयोजित यह सत्र विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और भविष्य निर्माण के प्रति विद्यालय की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। सत्र का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाना तथा उन्हें समझकर अपने अच्छे भविष्य के लक्ष्य को निर्धारित करने के लिए प्रेरित करना रहा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!