उदयपुर। खेलकूद बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता विजेता प्रतिभागियों का उदयपुर नगर भ्रमण अंबेडकर खेल संघ एवं गांधीनगर विकास समिति गांधीनगर मल्ला तलाई उदयपुर के तत्वाधान में भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती पर आयोजित खेलकूद बुद्धि ज्ञान प्रतियोगिता विजेता प्रतिभागियों का बस में बैठकर उदयपुर नगर भ्रमण कराया जाएगा राष्ट्र के कर्णधार बालक बालिकाओं के हृदय में राष्ट्रकृत सेवा भाव जागृत उत्पन्न हो इस हेतु बड़ी में स्थित नारायण सेवा संस्थान द्वारा संचालित संपूर्ण भारतवर्ष में दिव्यांग जनों के लिए प्रभावी कार्य करने वाली वाले सेवा धाम एवं राष्ट्रभाव युवाओं के हृदय में प्रस्तुत हो समायोजित करने के लिए शहीद स्मारक पन्नाधाय स्मारक सिटी पैलेस मोती नगरी एवं युग प्रवर्तक महर्षि दयानंद सरस्वती की कर्मस्थली नवलखा महल गुलाब बाग इत्यादि का दिग्दर्शन कराया जाएगा विभिन्न पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया जाएगा दिनांक 17 मई 2026 को प्रातः 8:30 बजे अंबेडकर खेल मैदान गांधीनगर मल्ला तलाई से बस प्रारंभ होगी उक्त जानकारी अंबेडकर खेल संघ के खेल मंत्री विनोद कुमार राठौड ने दी
बालक बालिकाओं के हृदय में राष्ट्रकृत सेवा भाव जागृति हेतु उदयपुर भ्रमण कार्यक्रम
