उदयपुर, 17 मई। नारायण सेवा संस्थान के सेवा महातीर्थ लियों का गुड़ा परिसर में रविवार को आत्मीय स्नेह मिलन एवं भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 150 से अधिक संस्थान सहयोगियों, शाखा संयोजकों एवं भामाशाहों ने सहभागिता की।
संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ संस्थान संस्थापक पद्मश्री कैलाश ‘मानव’, निदेशक वंदना अग्रवाल एवं पलक अग्रवाल द्वारा किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि रमेश चावड़ा रहे, जबकि अध्यक्षता भूपेन्द्र चतुरभाई पटेल ने की। विशिष्ट अतिथियों में हीरालाल सुथार (पाली), जसविंदर अग्रवाल (यमुनानगर), नंदकिशोर गोयल (पाली), कुसुम अग्रवाल (जयपुर), युवराज सिंह गोहिल (राजकोट), दामोदर नागर (कोटा), घनश्याम शरण (विदिशा), अशोकभाई नटवरलाल दवे (राजकोट), हरीश चंद्र पंवार (नीमच), संजय कराड़ा (ग्वालियर), बाबूलाल सीतपुरिया एवं साधना शर्मा (रतलाम) तथा राजकुमार गुप्ता (जयपुर) उपस्थित रहे।
अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्थान निदेशक वंदना अग्रवाल ने संस्थान की 40 वर्षों की सेवा यात्रा का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि संस्थान द्वारा अब तक लगभग 4.52 लाख दिव्यांगजन निशुल्क सर्जरी, कृत्रिम अंग एवं पुनर्वास सेवाओं के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि अभी भी बड़ी संख्या में जरूरतमंद दिव्यांगजन उपचार की प्रतीक्षा में हैं और संस्थान निरंतर सेवा कार्यों में जुटा हुआ है।
इस अवसर पर पलक अग्रवाल ने संस्थान से लाभान्वित दिव्यांग भाई-बहनों का परिचय कराया और उनके प्रेरणादायी जीवन अनुभव साझा किए।
इस अवसर पर पलक अग्रवाल ने संस्थान से लाभान्वित दिव्यांग भाई-बहनों का परिचय कराया और उनके प्रेरणादायी जीवन अनुभव साझा किए।
समारोह में संस्थापक कैलाश ‘मानव’, निदेशक वंदना अग्रवाल एवं पलक अग्रवाल ने भामाशाहों एवं सहयोगियों को शॉल, उपरना एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संयोजन महिम जैन ने किया तथा अंत में पलक अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इसके अतिरिक्त, आज शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भक्ति संगीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ होंगी। वहीं कल प्रातः सभी अतिथिजन नाथद्वारा श्रीनाथ जी दर्शन हेतु प्रस्थान करेंगे।
