विभिन्न हादसों में तीन की मृत्यु,एक अन्य ने फांसी लगा की आत्महत्या

टीन शेड से नीचे गिरे मिस्त्री की मौत
उदयपुर। चंदेसरा में टीन शेड का काम करते समय अचानक नीचे गिरने से मिस्त्री की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार लल्लूप्रसाद मीना निवासी सेडयावाली ढाणी पालुंदा राहुवास दौसा ने दी रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई कैलाशचंद्र मीना 40 निवासी सैडया दोसा लोहे टीन शेड बनाने का काम करता है जो करीब दस दिनपूर्व गांव से इकान फेक्ट्री चंदेसरा में टीन शेड बनाने के काम के लिए आया हुआ था। सुबह टीन शेड का काम करते टीन शेड से नीचे गिर गया। इलाज के दौरान जीबीएच अमेरिकन हॉसिपटल में उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा।

बीमारी के चलते अकाल मृत्यु
उदयपुर। शहर के प्रतापनगर क्षेत्र में बीमारी के चलते युवक की अचानक अकाल मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार अनुमाली पत्नी मुकेश माली निवासी गांधीबाग मंगलवाड चित्तौडगढ ने दी रिपोर्ट में बताया कि उसके पति मुकेश माली कई दिनों से बीमार चल रहा था। अचानक अकाल मृत्य हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बेसुध हुए युवक की मृत्यु
उदयपुर। शहर के सविना क्षेत्र में युवक के बेसुध होने और तबियत ज्यादा खराब होने की वजह से मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार वेलूराम मीणा निवासी बस्ती जोयरा करोडिया वीरपुरा सराडा ने दी रिपोर्ट में बताया कि उसके भाई नानालाल बेसुध होने और तबियत ज्यादा खराब होने की वजह से मृत्यु हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पेड पर अधेड  ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
उदयपुर। जिले के झाडोल क्षेत्र में अधेड ने पेड पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार राजू पुत्र अंबावा अंगारी निवासी लुणावतों का खेडा झाडोल ने दी रिपोर्ट में बताया कि उसके 25 वर्षीय पुत्र दिलीप कुमार अंगारी ने महुदरा के जंगल में जामुन के पेड पर कपडे का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मृत्यु, पत्नी गंभीर घायल
उदयपुर। जिले के खेरवाडा क्षेत्र में पिकअप की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस के अनुसार खेरवाडा क्षेत्र में पिकअप की टक्कर से मोटरसाइकिल पर सवार शांतिलाल 28 पुत्र रूपाजी बलात मीणानिवासी चुण्डावाडा फलाबडवास बिछीवाडा डूंगरपुर की मृत्यु हो गई जबकि उसकी पत्नी पिना देवी 27 घायल हो गई। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। घायल पिना का चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। उधर, डबोक चौराहा के समीप शुक्रवार शाम को ट्रेलर की चपेट में आने से मरने वाले बाइक सवार की पहचान हेमंत निठारवाल 31 पुत्र जगदीश प्रसाद जाट निवासी झाणी नायावाली गांव आसपुरा श्रीमाधोपुर जिला सीकर के रूप में हुई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। इसी तरह अंबेरी पुलिया के पास मिनी ट्रक के पीछे कार घुसने से हादसे में मरने वाले कार सवारों की पहचान राधेश्याम राठौड, कमल किशोर अग्रवाल व हेमराज चंदेल के रूप में हुई।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!