चोरियों से परेशान मार्बल व्यापारियों ने सुखेर थाने पर किया प्रदर्शन, त्वरित कार्यवाही की मांग की

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के सदस्यों ने विगत कुछ समय से सुखेर मार्बल मंडी में मार्बल गोदाम पर रात्रि में नियमित हो रही चोरियों से परेशान हो कर सुखेर थाने के बाहर आज प्रदर्शन किया।
अध्यक्ष पंकज कुमार गंगावत ने बताया कि मार्बल मंडी में पिछले काफी समय से लगातार चोरिया हो रही है,जिसकी सूचना फैक्ट्री मालिकों द्वारा भी थाने में दी गई है। सभी तरफ चोरों ने आतंक मचा रखा है। गोदाम फैक्ट्री पर आकर खुले आम डकैती जैसे सामान चोरी कर रहे हैं। दैनिक उपयोग में आने वाली वस्तुएं पानी की मोटर, केबल वायर, हैंड कटर, लोहे के स्टैंड, पॉलिश मशीन समान, थैले आदि चोरी कर ले जा रहे हैं, जिससे व्यापारियों का कार्य प्रभावित होने के साथ ही भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है मार्बल व्यापारी निरंतर हो रही चोरियों से काफी परेशान व आक्रोशित है। सभी व्यापारियों ने कहा की अगर 5 दिन के अंदर चोरियों पर अंकुश नहीं लगाया गया या चोर नहीं पकडे गए तो सभी मार्बल व्यापारी अपना व्यापार/उद्योग बंद कर पुनः थाने के बाहर प्रदर्शन करेंगे।
सचिव नीरज शर्मा से कहा की सुखेर थानाधिकारी द्वारा कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं की जा रही हैं। इस सम्बन्ध में मार्बल व्यापारियों ने कल पुलिस महानिरीक्षक तथा पुलिस अधीक्षक को भी ज्ञापन दिया था।
थाने पर प्रदर्शन के दौरान पूर्व सचिव रमेश जैन, अभय दोशी, चेतन कर्नावट, गजेन्द्र सिंह राव, देवेंद्र सिंह सलूजा, रणधीर नलवाया, राजेश नाहटा, लालूराम नागदा, शम्भू सिंह, राम सिंह व अन्य मार्बल व्यापारी उपस्थित थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!