स्वीप गतिविधियों के तहत वोटर हेल्पलाइन एप का प्रशिक्षण

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

प्रतापगढ़,19 दिसम्बर। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत समंतभद्र महाविद्यालय, सिद्धेश्वर महाविद्यालय व राजकीय महाविद्यालय धरियावद में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी धरियावद के निर्देशन में तहसीलदार शांतिलाल जैन, नायब तहसीलदार चंद्रशेखर व्यास, नायब तहसीलदार अजय कुमार डांगी की उपस्थिति में महाविद्यालय स्टाफ और छात्र-छात्राओं को वीरेंद्र कुमार जारोली व पृथ्वी सिंह ने कार्यशाला के माध्यम से वोटर हेल्पलाइन एप (वीएचए) का प्रशिक्षण देकर मतदाता पंजीकरण की जानकारी दी।

सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मंे आयोजित होने वाली प्रदर्शनी की तैयारी का किया अवलोकन

प्रतापगढ़, 19 दिसम्बर। राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिला स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन 19 दिसम्बर से 28 दिसम्बर तक किया जाना है। जिला स्तरीय विकास प्रदर्शनी मोहनलाल सुखाड़िया स्टेडियम में आयोजित होना प्रस्तावित है जिसके तहत सोमवार को जिला कलक्टर डॉ. इन्द्रजीत यादव ने प्रदर्शनी से सम्बंधित तैयारियों का जायजा लिया। राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में राजकीय महाविद्यालयों व विद्यालयों में निबंध, क्विज, वाद-विवाद प्रतियोगिता, प्रत्येक ग्राम पंचायत पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन, जिला स्तरीय विकास प्रदर्शनी, जिला विकास दर्शन पुस्तिका का विमोचन आदि गतिविधियाँ आयोजित की जायेगी। मौके पर अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेश कुमार नायक, सहायक जिला कलक्टर अभिमन्यु सिंह कुंतल व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला मुख्यालय पर आधा घण्टा बिजली कटौती होगी

प्रतापगढ़, 19 दिसम्बर। सूरतगढ़ एवं कालीसिंध थर्मल पावर प्लांट की एक-एक इकाई बंद होने के कारण अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने विद्युत कटौती का शेड्यूल तय किया है।

अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंधक निदेशक एनएस निर्वाण के निर्देशानुसार अधीक्षण अभियंता गिरीश कुमार जोशी ने बताया की प्लांट बंद होने के कारण जिला मुख्यालय प्रतापगढ़ पर आधा घंटा तथा म्युनिसिपल कस्बों में एक घंटा बिजली कटौती की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रतापगढ़ जिले के जिला मुख्यालय में प्रातः 6 बजे से 6ः30 बजे तक व छोटीसादड़ी और धरियावद में प्रातः 6 बजे से 7 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी।

आर्थिक सहायता राषि स्वीकृत

प्रतापगढ़, 19 दिसम्बर। जिले में हुई विभिन्न दुर्घटनाओं में मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता राषि मुख्यमंत्री सहायता कोष से स्वीकृत की गई है।

जिला कलक्टर डॉ. इन्द्रजीत यादव ने जारी आदेष में बताया कि पीपलखूंट तहसील के ठाकरा रोहनिया निवासी दीपचन्द मईड़ा की दीवार दहने से दुर्घटना में मृत्यु होने पर मृतक की पत्नि कलां को एक लाख रूपये एवं जेथलिया निवासी रकमा भील स्वयं सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल होने पर 20 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राषि मुख्यमंत्री सहायता कोष से स्वीकृत की है।

इसी तरह से आगजनी से कच्चा मकान गंभीर क्षतिग्रस्त होने पर दलोट तहसील के चन्देरा निवासी रमेष को 95 हजार 100 रूपये व छोटीसादड़ी तहसील के चौहानखेड़ा निवासी मोहनलाल जणवा का अतिवृटि/आंधी-तूफान से पक्का मकान गंभीर क्षतिग्रस्त होने पर 95 हजार 100 रूपये एवं अरनोद तहसील के नौगांवा निवासी जगदीष मीणा का अतिवृटि से कच्चा मकान आंषिक क्षतिग्रस्त होने पर 3200 रूपये की आर्थिक सहायता राषि स्वीकृत की गई है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!