भाजपा ने धूमधाम से मनाई बाबा साहब की जयंती

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
उदयपुर। संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय कार्यक्रम भाजपा जिला कार्यालय उदयपुर शहर पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन परिचय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अनुसूचित जाति मोर्चा राजस्थान के प्रदेश महामंत्री डॉ मुकेश गर्ग ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अंबेडकर के सम्मान में किए गए कार्यों के साथ ही बाबा साहब के जीवन से जुड़े पंच तीर्थों के निर्माण की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अंबेडकर जी को अपमानित करते हुए उन्हें कानून मंत्री के पद से हटने पर मजबूर किया और मुख्य धारा में आने से रोकने के लिए उन्हें दो बार चुनाव में हराया।
मुख्य अतिथि एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर ने भारत के संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया।
शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने बाबा साहब को देश का महान महापुरुष बताते हुए कहा कि उन्होंने विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का संविधान लिखते समय सभी समाज और धर्मों के प्रति समान भावना रखी। उन्होंने यह भी कहा कि धारा 370 का विरोध करने वाले राष्ट्र समर्पित व्यक्तित्व के धनी अंबेडकर जी के बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
इस अवसर पर अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय चंदेल ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आज की शिक्षा ही बच्चों का भविष्य निर्धारित करती है इसलिए उन्हें उच्च शिक्षा देकर उच्च पदों पर पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए ताकि बाबा साहब के सपनों को साकार किया जा सके।
मोर्चा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण मोची ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने बताया कि कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष माँगी लाल जोशी दिनेश भट्ट महामंत्री पारस सिंघवी देवी लाल सालवी डॉ पंकज बोराना पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र चौहान कार्यक्रम संयोजक मनोहर चौधरी
टी एस खींची शैलेंद्र चौहान प्रहलाद चौहान रमेश जीनगर लवदेव बागड़ी गोपाल सालवी मोर्चा जिला महामंत्री रोशन वसीटा उपाध्यक्ष बलवंत रवि बागड़ी मंडल अध्यक्ष पुष्कर मेघवाल कमलेश दिवाकर माली भरत सिंह जितेंद्र सहित अनेक गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री सपना कुरड़िया एवं मोर्चा महामंत्री गोपा सालवी द्वारा किया गया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत द्वारा दी गई।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!