नन्हें-नन्हें बच्चों की प्रस्तुतियों ने मनमोहा

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। के.जी.गट्टानी फाउण्डेशन द्वारा संचालित वरिष्ठ नागरिक मुस्कान क्लब द्वारा आज ओरियंटल पैलेस रिसोर्ट में आयोजित संगीतमय कार्यक्रम में नन्हें-नन्हें बच्चों द्वारा दी गई संगीतमय प्रस्तुतियों ने सभी का मनमोह लिया।
फाउण्डेशन की केयर टेकर श्रद्धा गट्टानी ने बताया कि भूमि चौधरी ने थ्हारों चंाद सरिसो मुखड़ो..,प्रत्यूष सिंघवी ने ठोको सलाम ठोको.., प्रतिभा पारीक और हेमलता मेहता ने तुम प्रेम हो…, अविका पंडित ने तुम जानू मनु जो कहता है…गीत पर सुन्दर नृतय कर सभी का मन मोह लिया। दीपा पंत जोशी ने गीत याद आ रही है… को अपनी आवाज दी। हितिक्षा ने घर मोरे परदेशी आ…,सान्या इंद्रावत ने जुल्फ से बांध ले…,सौम्या शर्मा ने पिया तोसे नैना लागे रे…,मौलिक शर्मा जय जय शिवश्ंाकर आज मुड में है भयंकर…,पूर्णिमा मेहता ने घुंघट में चांद होगा… गीत पर आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति दी।
समारोह में प्रियांगी शर्मा ने कविता,शरद परसाई,मनस्वी, प्रतीक मेहता, मुद्रिका शर्मा,हरित,सीमा जैन,प्रज्ञन्या व मुस्कान कण्डा ने विविध कार्यक्रमों की प्रस्तुतियंा दी।

मार्बल एसोसिएशन के नवनिर्मित भव्य सभागार का 6 को लोकार्पण
उदयपुर। मार्बल एसोसिएशन द्वारा एसोसिएशन के पूर्व संरक्षक स्व. घनश्याम सिंह कृष्णावत की स्मृति में एसोसिएशन कार्यालय मार्बल चेम्बर पर एक भव्य सर्व सुविधायुक्त सभागार का निर्माण करवाया गया।
अध्यक्ष पंकज कुमार गंगावत ने बताया कि इस भव्य सभागार का लोकार्पण समारोह 6 नवंबर सायं 05 बजे सभी मार्बल व्यापारियों के साथ ही अन्य अतिथियों के सानिध्य में किया जायेगा। सचिव रमेश जैन ने बताया कि नवनिर्मित सभागार का लोकार्पण ठकुरानी साहिबा अमिता शेखावत धर्मपत्नी आदरणीय स्व. घनश्याम सिंह कृष्णावत द्वारा किया जायेगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!