आजादी के पर्व पर नशे की गुलामी के खिलाफ बड़ा संकल्प, उदयपुर में 10 हजार से अधिक लोगों ने ली नशामुक्ति की शपथ
उदयपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निर्देशानुसार आरोग्य सेवा संस्थान जिला नशा मुक्ति केंद्र की ओर से उदयपुर शहर के विभिन्न विद्यालयों में व्यापक नशामुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत 10 हजार से अधिक विद्यार्थियों एवं लोगों ने नशे से दूर रहने तथा उदयपुर को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। महावीर विद्या मंदिर, सेक्टर-11 में प्रभात फेरी, जागरूकता रैली, नुक्कड़ नाटक एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं राजकीय विद्यालय तोलकी पार्टी, ढकान कोटड़ा, मल्लातलाई, देबारी, केवड़ा खुर्द, जोगी तालाब, सवीना, बड़गांव सहित अनेक विद्यालयों में नुक्कड़ नाटकों एवं शपथ ग्रहण…
