उदयपुर में मिलेगा देश भर के परंपरागत जनजाति व्यंजनों का चटकारा
नेशनल ट्राईबल फूड फेस्टिवल - 2025 टाउन हॉल में नेशनल ट्राईबल फूड फेस्टिवल 17 से 19 सितम्बर तक उदयपुर, 9 सितम्बर। जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जयन्ती के उपलक्ष्य में इस वर्ष को जनजातीय गौरव वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में उदयपुर में 17 से 19 सितम्बर को नगर निगम के टाउन हॉल परिसर में नेशनल ट्राईबल फूड फेस्टिवल - 2025 आयोजित होगा। इसमें देश भर के विभिन्न राज्यों में प्रचलित पारंपरिक जनजाति व्यंजनों के लुत्फ लेने का अवसर मिलेगा। माणिक्यलाल वर्मा आदिम जाति शोध एवं प्रशिक्षण…
