आदि कर्मयोगी : जिला स्तरीय प्रोसेस लैब प्रारंभ
14 ब्लॉक से अधिकारी - कर्मचारी ले रहे प्रशिक्षण उदयपुर 9 सितंबर। आदि कर्मयोगी अभियान, उत्तरदायी शासन कार्यक्रम अंतर्गत जिला कलक्टर के निर्देशन व मुख्य कार्यकारी अधिकारी रिया डाबी की अध्यक्षता में तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रोसेस लैब का प्रारंभ मंगलवार से आरटीडीसी होटल कजरी में हुआ। कार्यक्रम में 14 ब्लॉक से विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। जिला मास्टर ट्रेनर जगदीश चौबीसा ने कार्यक्रम का परिचय दिया। अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी वीरमा राम ने कार्यक्रम का उद्देश्य, संस्थागत स्वरूप एवं प्रक्रिया के बारे परिदृश्य को प्रतिभागियों के समक्ष रखा। जिला मास्टर ट्रेनर नवीन राज ने बताया कि किस प्रकार…
