UdaipurViews

‘महादेवी’ में सृष्टि और जीवन का अनोखा दर्शन

‘महादेवी’ में सृष्टि और जीवन का अनोखा दर्शन

उदयपुर, 20 मार्च  : प्रियंका शर्मा कैंतुरा की पुस्तक महादेवी - अस्तित्व के पीछे का अनदेखा सत्य जीवन, सृष्टि और ईश्वर से जुड़े जटिल प्रश्नों को सरल व प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करती है। यह कृति केवल धार्मिक आख्यान नहीं, बल्कि आध्यात्म और तर्क के संतुलन का सशक्त प्रयास है।रेडिसन ब्लू पैलेस एंड स्पा में आयोजित कार्यक्रम में बुद्धिजीवियों और मीडिया के समक्ष पुस्तक पर विस्तृत चर्चा हुई। लेखिका ने बताया कि पहले भाग में महादेवी के दृष्टिकोण से ब्रह्मांड की उत्पत्ति, प्रेम, संघर्ष और धर्म-अधर्म के द्वंद्व को रोचक कथा के रूप में प्रस्तुत किया गया है। दूसरे भाग…
Read More
विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर बालकों ने उकेरे  प्रकृति से संबंधित चित्र

विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर बालकों ने उकेरे  प्रकृति से संबंधित चित्र

उदयपुर, 20 मार्च। पंचवटी स्थित बाबा आटा गैलरी में आयोजित चित्रकला शिविर के तहत हाल ही में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए प्रकृति से प्रेरित विभिन्न चित्र बनाए। शिविर में बच्चों की रचनात्मकता और पर्यावरण के प्रति जागरूकता देखने को मिली। इसी क्रम में विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर 12 वर्षीय छात्रा कुनिषा कुमावत ने वाटर कलर के माध्यम से गौरैया के जोड़े का सुंदर चित्र बनाया। यह चित्र उन्होंने ममता जोशी के निर्देशन में तैयार किया। इस अवसर पर कुनिषा ने गौरैया जैसे छोटे लेकिन महत्वपूर्ण पक्षियों के संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों से इनके संरक्षण…
Read More
राजस्थान टूरिज्म सम्मान-2026 आज, 35 से अधिक श्रेणियों में मिलेगा सम्मान

राजस्थान टूरिज्म सम्मान-2026 आज, 35 से अधिक श्रेणियों में मिलेगा सम्मान

उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर आज पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी जगत के एक भव्य और प्रतिष्ठित आयोजन की साक्षी बनने जा रही है। पीएचडी चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से आयोजित राजस्थान टूरिज्म सम्मान-2026 प्रेजेंटेशन सेरेमनी का आयोजन कल 21 मार्च को शाम 4 बजे उदयपुर मैरियट होटल में होगा। जहां देश-प्रदेश के दिग्गज होटल व्यवसायी, टूर ऑपरेटर्स, ट्रैवल प्रोफेशनल्स और हॉस्पिटैलिटी एक्सपर्ट्स एक मंच पर एकत्रित होंगे। पीएचडीसीसीआई उदयपुर संभाग संयोजक मुकेश माधवानी के अनुसार कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राजस्थान में सतत विकास, नवाचार और जिम्मेदार पर्यटन (रेस्पोंसिबल टूरिज्म) को बढ़ावा देना है, ताकि राज्य का पर्यटन उद्योग…
Read More
तीन दिवसीय राजस्थान इंडस्ट्रियल ट्रेड एक्सपो राइटेक्स-2026 का भव्य शुभारम्भ

तीन दिवसीय राजस्थान इंडस्ट्रियल ट्रेड एक्सपो राइटेक्स-2026 का भव्य शुभारम्भ

उदयपुर। प्रतिष्ठित औद्योगिक संगठन पीएचडी चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से झीलों की नगरी में तीन दिवसीय राजस्थान इंडस्ट्रियल ट्रेड एक्सपो-2026 राइटेक्स के द्वितीय संस्करण का 20 मार्च शुक्रवार को बीएन कॉलेज ग्राउंड में अतिथियों के हाथों भव्य शुभारंभ हुआ। यह एक्स्पो 22 मार्च तक चलेगा। प्रदर्शनी का समय प्रातः 11 बजे से शाम 8 बजे तक का रखा गया है जिसमें प्रवेश पूर्णतया निःशुल्क रखा गया है। पीएचडी चैंबर, उदयपुर संभाग के संयोजक एवं बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के फाउंडर एंड चैयरमेन अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने बताया कि शुभ्ज्ञारम्भ अवसर पर मुख्य अतिथियों में नेशनल स्मॉल इंडस्ट्रीज…
Read More
भारतीय नववर्ष पर उमड़ा उत्साह, आलोक के विद्यार्थियों ने तिलक लगाकर दी शुभकामनाएँ

भारतीय नववर्ष पर उमड़ा उत्साह, आलोक के विद्यार्थियों ने तिलक लगाकर दी शुभकामनाएँ

दूधतलाई पर भव्य आतिशबाजी के साथ हुआ नवसंवत्सर-2083 का स्वागत, पालागणेशजी से दूधतलाई तक निकली चैती एकम् री सवारी डाॅ. कुमावत की शायरियों ने आतिशबाजी में चार चांद लगाये उदयपुर 19 मार्च। अखिल भारतीय नववर्ष समारोह समिति द्वारा विगत 40 वर्षों से भारतीय नववर्ष को समाज में स्थापित करने का सतत प्रयास किया जा रहा है। इस अभियान में आलोक संस्थान के छात्र-छात्राओं की विशेष भूमिका रही है जिन्होंने इस परंपरा को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य किया। भारतीय नववर्ष के अवसर पर शहर के प्रमुख चौराहों पर आलोक संस्थान के लगभग 2000 विद्यार्थियों ने अनूठे अंदाज में नागरिकों को…
Read More
शिकार के लालच में खुद फंसा शिकारी

शिकार के लालच में खुद फंसा शिकारी

—वन विभाग के पिंजरे में कैद खूंखार तेंदुआ —ग्रामीणों ने ली राहत की सांस उदयपुर। जिले के सायरा थाना क्षेत्र के करदा गांव स्थित बाईपास के समीप वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में एक खूंखार पैंथर शिकार के लालच में खुद ही कैद हो गया। घटना गुरूवार अल सुबह की बताई जा रही है, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, बाईपास से गुजर रहे राहगीरों को पिंजरे से पैंथर के गुर्राने की आवाज सुनाई दी। इसके बाद ग्रामीणों को सूचना दी गई, जिस पर मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। भारतीय जनता पार्टी…
Read More
मंदिर से लौट रही महिला के साथ दिनदहाडे चैन स्नेचिंग की घटना

मंदिर से लौट रही महिला के साथ दिनदहाडे चैन स्नेचिंग की घटना

—सडक पर बदमाश ने महिला के गले चैन तोडकर हुआ फरार  —रैकी के बाद घटना को दिया अंजाम उदयपुर। शहर में दिनदहाडे हुई चैन स्नेचिंग की घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खडे कर दिए हैं। घटना के एक दिन पूर्व बुधवार को जिला पुलिस अधीक्षक के पद पर पहली महिला एसपी ने पद ग्रहण किया और एक दिन बाद ही बदमाशों ने बीच सडक चैन स्नेचिंग की घटना के अंजाम दे दिया। महिला जैन मंदिर में दर्शन करने के बाद पैदल घर लौट रही थी। तभी एक बदमाश ने पहले महिला का पीछा किया और फिर अचानक उसके…
Read More
बेमोसम बारिश से किसानों की बढी चिंता

बेमोसम बारिश से किसानों की बढी चिंता

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का दिखा असर, दिन भर आसमान में छाए रहे बादल दिन में हुई बूंदाबांदी, तापमान में भी आई गिरावट उदयपुर। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हो रही बेमौसम बारिश का असर उदयपुर में साफ दिखाई दिया। गुरूवार सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे। वहीं शहर के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। मौसम में परिवर्तन के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम के परिवर्तन होने से लोगों को कुछ समय के लिए गर्मी से राहत मिली हैं। मौसम विभाग, जयपुर ने उदयपुर समेत आसपास के जिलों में बारिश का अलर्ट जारी…
Read More
बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन को लेकर सरकार गंभीर, उदयपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार – प्रभारी मंत्री श्री हेमंत मीणा

बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन को लेकर सरकार गंभीर, उदयपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार – प्रभारी मंत्री श्री हेमंत मीणा

प्रभारी मंत्री ने प्रेस वार्ता को किया संबोधित उदयपुर, 19 मार्च। उदयपुर के प्रभारी मंत्री श्री हेमंत मीणा ने गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में राज्य सरकार की बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि सरकार विकास कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए पूरी तरह गंभीर है। उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों में की गई अधिकांश बजट घोषणाएं पूर्ण हो चुकी हैं, जबकि हाल ही में प्रस्तुत बजट की घोषणाओं को भी शीघ्र ही क्रियान्वित किया जाएगा। राजस्थान दिवस के अवसर पर जिला परिषद सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रभारी मंत्री ने…
Read More
जनप्रतिनिधि-अधिकारी समन्वय से कार्य करते हुए दें विकास को गति – प्रभारी मंत्री श्री हेमन्त मीणा

जनप्रतिनिधि-अधिकारी समन्वय से कार्य करते हुए दें विकास को गति – प्रभारी मंत्री श्री हेमन्त मीणा

प्रभारी मंत्री-प्रभारी सचिव ने ली जिला स्तरीय समीक्षा बैठक उदयपुर, 19 मार्च। राजस्व एवं उपनिवेशन विभाग मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री हेमन्त मीणा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के चहूंमुखी विकास के लिए कृत संकल्पित है। हाल ही प्रस्तुत राज्य बजट में भी सरकार ने प्रदेश भर में जनहित एवं विकास के ढेरों कामों की घोषणाएं की हैं। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को चाहिए कि वे समन्वय के साथ काम करते हुए इन घोषणाओं को धरातल पर साकार करें, ताकि आमजन को राहत की संकल्पना को मूर्त रूप दिया जा सके।…
Read More
error: Content is protected !!