एआईटीएस के मेगा जॉब फेयर में हाथों-हाथ नौकरी पाने वाले युवाओं में खुशी का नहीं रहा ठिकाना, 41 कंपनियां शामिल हुई
जॉब फेयर का सफल आयोजन, 400 से अधिक विद्यार्थियों ने किया पंजीकरण उदयपुर। अरावली इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज (एआईटीएस) में मेगा शनिवार को आयोजित जॉब फेयर में हाथों हाथ नौकरी पाने वाले युवाओं की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। जॉब फेयर में कई ऐसे युवा भी थे जो पिछले लंबे समय से एक अच्छी नौकरी की तलाश में थे और शनिवार को उनका यह इंतजार पूरा हुआ। अरावली इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज की ओर से शनिवार को जॉब फेयर का सफल आयोजन किया गया, जिसमें देश की विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लेकर विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर प्रदान किए।…
