UdaipurViews

सेंट पाॅल स्कूल के 88 बैच का किया प्राचार्य जैन का सम्मान

सेंट पाॅल स्कूल के 88 बैच का किया प्राचार्य जैन का सम्मान

उदयपुर। सेंट पॉल्स स्कूल 88 बैच एवं लायंस क्लब लेकसिटी उदयपुर ने आज नव नियुक्त आरएनटी प्राचार्य डॉ.राहुल जैन से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें उनके आने वाले कार्यकाल की बधाई दी। इस अवसर पर डॉ. राहुल जैन ने लायंस क्लब लेकसिटी से अस्पताल परिसर में सामाजिक सेवा कार्यों मैं सहयोग का आश्वासन चाहा, जिसे लेकसिटी ने सहर्ष स्वीकार किया। इस दौरान अजय अग्रवाल, प्रदीप सिंघटवाडिया, राशिद हुसैन,निवर्तमान रिज़न चेयरमैन लायन के वी रमेश, लायन दीपक वाही , लायन मनप्रीत ढींगरा , विजय अग्रवाल, रवि कोठारी , दिलीप ओझा उपस्थित रहे।
Read More
विश्व के महत्वपूर्ण विश्वविद्यालयों में प्रवेश हेतु डीपीएस उदयपुर को मिला सीईईबी कोड

विश्व के महत्वपूर्ण विश्वविद्यालयों में प्रवेश हेतु डीपीएस उदयपुर को मिला सीईईबी कोड

उदयपुर। शिक्षा के क्षेत्र में एक विद्यालय की प्रतिष्ठा उसके विद्यार्थियों के लिए सफलता के मार्ग प्रशस्त करती है। कॉलेज बोर्ड नामक संस्था भारत भर में उच्च स्तरीय विद्यालयों को सीईईबी कोड प्राप्त करने हेतु अवसर प्रदान करती है। दिल्ली पब्लिक स्कूल सोसायटी, नई दिल्ली द्वारा किए गए प्रयासों के अंतर्गत देश के सभी दिल्ली पब्लिक स्कूलों में से प्रथम चरण में श्रेष्ठ शैक्षणिक मानकों के आधार पर कुल सात डीपीएस विद्यालयों का चयन किया गया, जिसमें से डीपीएस, उदयपुर को उन सात प्रमुख विद्यालयों में एक स्थान मिला है। इसे प्राप्त करने पर संस्था का प्रोफाइल व प्रतिष्ठा विश्व…
Read More
महिला मंडल का होली मिलन व तपस्वी सम्मान समारोह संपन्न

महिला मंडल का होली मिलन व तपस्वी सम्मान समारोह संपन्न

उदयपुर। सेक्टर-3 स्थित महावीर भवन में चंदनबाला महिला मंडल द्वारा होली मिलन समारोह एवं तपस्वी बहनों का सम्मान समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल की अध्यक्ष सुशीला पोरवाल ने की। अध्यक्ष पोरवाल ने बताया कि हाल ही में रंगों का पर्व होली संपन्न होने के उपलक्ष्य में महिला सदस्यों के लिए होली मिलन एवं स्नेह भोज का आयोजन रखा गया, जिसमें मंडल की सक्रिय लगभग 85 महिलाओं ने भाग लिया। सभी महिलाएं निर्धारित पारंपरिक परिधान फागणिया में कार्यक्रम में उपस्थित हुईं। कार्यक्रम की शुरुआत नवकार महामंत्र के सामूहिक उच्चारण के साथ हुई। मंडल सचिव भगवती मेहता ने…
Read More
महाराणा मेवाड़ फाउण्डेशन : डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने भावुक होकर किया अपने पिता के नाम पर सम्मान

महाराणा मेवाड़ फाउण्डेशन : डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने भावुक होकर किया अपने पिता के नाम पर सम्मान

मानव मूल्यों की विशिष्ट विभूतियां और देश का भविष्य हुआ 42वें सम्मान समारोह में अलंकृत उदयपुर , 15 मार्च 2026 मेवाड़ की प्राचीन गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउण्डेशन के अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने  फाउण्डेशन के 42वें सम्मान समारोह में मानव मूल्यों की विशिष्ट विभूतियों और देश के भविष्य प्रतिभावान विद्यार्थियों को अलकृत किया। समारोह का शुभारंभ मंच पर दीप प्रज्जवलन कर परमेश्वराजी महाराज श्री एकलिंगनाथजी,  फाउण्डेशन के संस्थापक महाराणा भगवत सिंह जी मेवाड़ को पुष्पांजलि अर्पित कर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया । डॉ. मेवाड़ ने अपने पूर्वजों के नाम के साथ…
Read More
नाकोड़ा पाश्र्व भैरव में भक्ति संध्या में उमडें भक्त

नाकोड़ा पाश्र्व भैरव में भक्ति संध्या में उमडें भक्त

जिन जिन को सेठ बनाया,वो क्या रिश्तेदार थे..... उदयपुर। श्री नाकोड़ा पार्श्व भैरव भक्ति मंडल हिरणमगरी सेक्टर 4, ओसवाल सभा उदयपुर एवं लोढ़ा भाईपा संस्थान द्वारा स्व. केसरबाई लोढ़ा की पावन स्मृति में आज रविवार को टाउनहाॅल प्रंागण में एक शाम नाकोड़ा पाश्र्व भैरव के नाम भव्य भक्ति संध्या आयोजित की गयी। जिसमें प्रख्यात भजन गायक नरेन्द्र वाणीगोता की मधुर आवाज में नाकोड़ा पाश्र्व भैरव के भजनों की सरिता का खचाखच भरे स्थल पर उमड़े भक्तों ने आनन्द लिया। भक्ति संध्या में भक्तजन भजनों पर इतने डूब गये उन्होंने नाचते हुए नाकोड़ा भैरव को रिझानें का प्रयास किया। नरेन्द्र वाणीगोता…
Read More
संघ के विस्तार का अर्थ राष्ट्रीय विचार का विस्तार- श्री दत्तात्रेय होसबाले, सरकार्यवाह, रा.स्व.संघ

संघ के विस्तार का अर्थ राष्ट्रीय विचार का विस्तार- श्री दत्तात्रेय होसबाले, सरकार्यवाह, रा.स्व.संघ

देश के नागरिकों का औपनिवेशिक मानसिकता से मुक्त होना आवश्यक भारतीय विमर्श समस्त विश्व के कल्याण का विचार अंडमान, अरुणाचल सहित पूरे देश में समाज संघ से जुड़ रहा महापुरुष हम सबके हैं उनके योगदान और मार्गदर्शन पर हो बात संघ में सबका स्वागत, राष्ट्र और समाज के लिए अच्छा काम करने वाले सभी लोगों को संघ का ही मानते हैं किसी के विरोध के लिए संघ की स्थापना नहीं कार्य विस्तार के कारण से होगा विकेंद्रीकरण  समालखा(पानीपत)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तीन दिवसीय अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक संगठन कार्य में विस्तार, राष्ट्रहित में समाज की सज्जन शक्ति…
Read More
महावीर जयंती महोत्सव : तीन दिवसीय महावीर जैन क्रिकेट प्रीमियर लीग का हुआ समापन 

महावीर जयंती महोत्सव : तीन दिवसीय महावीर जैन क्रिकेट प्रीमियर लीग का हुआ समापन 

- रोमांचक मुकाबले के साथ महिला में जीतो लेडिज विंग टीम व पुरुषों में जैन ट्रेडर्स टीम बनी चेम्पियन  - सीक्रेट रिसॉर्ट टीम के मीत कोठारी पुरुषों के फाइनल मुकाबले में हैट्रिक ली  - श्रमण भगवान महावीर स्वामी के 2625वें जन्म कल्याणक महोत्सव में आयोजनों की श्रृंखला का चौथा दिन  - महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय में फल वितरण आज   उदयपुर 15 मार्च। सकल जैन समाज की प्रतिनिधि संस्थान महावीर जैन परिषद के तत्ववाधान में बीजेएस युथ विंग द्वारा आयोजित श्रमण भगवान महावीर स्वामी के 2625वें जन्मकल्याणक महोत्सव पर आयोजित 20 दिवसीय आयोजनों की श्रृंखला में चौथे दिन रविवार 15 मार्च…
Read More
सलूंबर में घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई, 4 सिलेंडर जब्त

सलूंबर में घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई, 4 सिलेंडर जब्त

सलूंबर 15 मार्च। जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण एवं व्यावसायिक उपयोग की रोकथाम हेतु जिला सतर्कता टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई जिला रसद अधिकारी श्री जगदीश बामणिया एवं डीएसपी श्री हेरंभ जोशी के नेतृत्व में प्रवर्तन स्टाफ की टीम द्वारा की गई। आज दिनांक 15 मार्च 2026 को सलूंबर क्षेत्र में 05 प्रतिष्ठान पर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मौके पर 04 घरेलू गैस सिलेंडर पाए गए, जिनका उपयोग व्यावसायिक गतिविधियों में किया जा रहा था। जांच के दौरान उक्त सिलेंडर बीपीसीएल कंपनी के पाए गए। टीम द्वारा सिलेंडरों का वजन एवं गैस…
Read More
पिछोला के तट पर भव्य आरती और कयाकिंग का अद्भुत शौर्य प्रदर्शन, हजारों दर्शक हुए अभिभूत

पिछोला के तट पर भव्य आरती और कयाकिंग का अद्भुत शौर्य प्रदर्शन, हजारों दर्शक हुए अभिभूत

16 मार्च 2026, सोमवार को राष्ट्र वंदन भारत माता मूर्ति अनावरण, पूजन व आरती सायं 5.15 बजे बैक तिराहा बापू बाजार उदयपुर 15 मार्च। अखिल भारतीय नववर्ष समारोह समिति द्वारा आयोजित सात दिवसीय विक्रमोत्सव कार्यक्रमों की श्रृंखला में पिछोला झील के तट पर “शौर्य कार्यक्रम” के अंतर्गत कयाकिंग का भव्य और आकर्षक प्रदर्शन किया गया। इस अद्भुत आयोजन को देखने के लिए हजारों की संख्या में उदयपुरवासी तथा देश-विदेश से आए पर्यटक उपस्थित रहे और झील में सजी कयाकिंग नौकाओं का दृश्य देखकर सभी अभिभूत हो उठे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के राष्ट्रीय सचिव डॉ प्रदीप कुमावत ने की। कार्यक्रम…
Read More
बांसवाड़ा युवाओं की प्रेरणा, सेवा की मिसाल : तेजतर्रार आईपीएस ज्येष्ठा मैत्रेयी संभालेंगी बांसवाड़ा की कमान

बांसवाड़ा युवाओं की प्रेरणा, सेवा की मिसाल : तेजतर्रार आईपीएस ज्येष्ठा मैत्रेयी संभालेंगी बांसवाड़ा की कमान

गुना की बेटी से यूथ आइकन तक का सफर बांसवाड़ा, 15 मार्च। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी 2018 बैच की तेज-तर्रार आईपीएस अधिकारी ज्येष्ठा मैत्रेयी गुरुवार को बांसवाड़ा जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगी। ज्ञान, संवेदनशीलता और सेवा की भावना से भरी ज्येष्ठा का व्यक्तित्व एक सख्त पुलिस अधिकारी के साथ-साथ एक मार्गदर्शक और प्रेरक का भी है। मध्यप्रदेश के गुना जिले के बिजली बोर्ड में कार्यरत गिरीश चंद्र आर्य व स्कूल प्राचार्य मंजू देवी के घर जन्मी ज्येष्ठा मैत्रेयी ने बचपन से ही सनातन संस्कारों और नैतिक…
Read More
error: Content is protected !!