UdaipurViews

वाकल जैन परिषद उदयपुर का होली स्नेह मिलन व सम्मान समारोह सम्पन्न

वाकल जैन परिषद उदयपुर का होली स्नेह मिलन व सम्मान समारोह सम्पन्न

-  शादी के 50 वर्ष पूर्ण होने पर सदस्यों का किया सम्मान उदयपुर, 17 मार्च। सामाजिक संस्था वाकल जैन परिषद उदयपुर का होली स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह नाईयों की तलाई स्थित तेरापंथ भवन सभागार में आयोजित हुआ। अध्यक्ष मोतीलाल पोरवाल ने बताया कि यह होली व इस वर्ष का तीसरा स्नेह मिलन समारोह वाकल प्रांत के उदयपुर प्रवासियों के साथ मनाया गया।   पोरवाल ने बताया कि वाकल प्रांत के गोगुन्दा तहसील के छोटे गांवों से काफी संख्या में जैन समाज के व्यवसायी उदयपुर में व्यापार हेतु प्रवास कर रहे है।  इस मौके पर शादी के 50 वर्ष से…
Read More
केंद्र सरकार की गलत विदेश नीतियों के कारण देश भर में ईंधन (पेट्रोल डीजल एवं रसोई गैस) की किल्लत और महंगी घरेलू गैस के खिलाफ उदयपुर देहात जिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

केंद्र सरकार की गलत विदेश नीतियों के कारण देश भर में ईंधन (पेट्रोल डीजल एवं रसोई गैस) की किल्लत और महंगी घरेलू गैस के खिलाफ उदयपुर देहात जिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

गलत नीतियों के कारण डबल इंजन की सरकार के दोनों इंजन फेल - रघुवीर सिंह मीणा  उदयपुर। 17 मार्च। केंद्र की मोदी सरकार की गलत विदेश नीतियों के कारण देश भर में ईंधन (पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस) की भारी किल्लत एवं घरेलू गैस सिलेंडर पर 60 रुपए की बेवजह बढ़ोतरी को लेकर आज उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा देहली गेट स्थित शांति जी एवं आनंदी जी स्मारक के सामने विरोध प्रदर्शन कर केंद्र की भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया। मीडिया प्रभारी दिनेश औदिच्य ने बताया कि केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा रसोई गैस के दामों में…
Read More
’प्लांट साइंस सस्टेन 2026ः पादप जैव प्रौद्योगिकी, कृषि नवाचार, औषधीय अनुसंधान और हरित रसायन विज्ञान का एकीकरण’विषय पर आधारित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में विशेषज्ञों का मंथन।

’प्लांट साइंस सस्टेन 2026ः पादप जैव प्रौद्योगिकी, कृषि नवाचार, औषधीय अनुसंधान और हरित रसायन विज्ञान का एकीकरण’विषय पर आधारित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में विशेषज्ञों का मंथन।

दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस का भव्य उद्घाटन ऊर्जा का उपयोग स्वास्थ्य, मानसिक कल्याण, शिक्षा और सतत् विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए किया जाना आवश्यक है- प्रो बी एल चौधरी जैविक संसाधन जैव अर्थव्यवस्था, जैव विविधता और सतत विकास के लिए आवश्यक हैं।-प्रो कनिका शर्मा मानवता के कल्याण के लिए युवाओं को समावेशी, सहभागी और साक्ष्य-आधारित शोध करने चाहिए। उन्हें अपनी ऊर्जा का उपयोग स्वास्थ्य, मानसिक कल्याण, शिक्षा और सतत् विकास लक्ष्यों (SDGs)  जैसे विषयों पर करना चाहिए न कि केवल नौकरी खोजने पर। यह विचार प्रो बी एल चौधरी, पूर्व कुलपति, एमएलएसयू उदयपुर ने दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में…
Read More
देवेन्द्र धाम में आयोजित हुआ निःशुल्क आयुर्वेद,योग प्राकृतिक चिकित्सा शिविर

देवेन्द्र धाम में आयोजित हुआ निःशुल्क आयुर्वेद,योग प्राकृतिक चिकित्सा शिविर

महावीर जन कल्याणक पर सेवा का संकल्प लाभान्वित हुए 150 से अधिक आमजन उदयपुर 17 मार्च। भगवान महावीर के जन्म कल्याणक के पावन अवसर पर श्री देवेंद्र धाम ट्रस्ट एवं मदनमोहन मालवीय राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में श्री देवेंद्र धाम प्रांगण में निःशुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में जनमानस ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त किया। शिविर का शुभारंभ उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, पूर्व महापौर एवं ट्रस्ट की कार्यकारी अध्यक्ष रजनी विरेंद्र डांगी तथा आयुर्वेद महाविद्यालय के प्राचार्य प्राचार्य  प्रोफेसर अशोक कुमार शर्मा के आतिथ्य में हुआ। इस…
Read More
आज शहर में छाएगा भगवा रंग, निकलेगी भव्य भगवा चारपहिया वाहन रैली

आज शहर में छाएगा भगवा रंग, निकलेगी भव्य भगवा चारपहिया वाहन रैली

आज दिखेगा सनातन उत्साह, भगवा वाहन रैली से गूंजेगा शहर आज निकलेगी भगवा वाहन रैली, संतों के सानिध्य में शोभायात्रा की तैयारियां उदयपुर, 17 मार्च। भारतीय नववर्ष समाजोत्सव समिति द्वारा चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत 2083 के उपलक्ष्य में आयोजित नवसंवत्सर उत्सव के अंतर्गत 18 मार्च को भगवा चार पहिया वाहन रैली निकली जाएगी। समिति के संयोजक डॉ. परमवीर सिंह दुलावत ने बताया कि भगवा चार पहिया वाहन रैली आज 18 मार्च को सायं 3 बजे महाकाल मंदिर, रानी रोड से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए सब-सिटी सेंटर पर समाप्त होगी। रैली का मार्ग महाकाल…
Read More
नई योजना से आयुष पद्धतियों की विश्वसनीयता और वैश्विक स्वीकार्यता में वृद्धि हुई: केंद्रीय राज्य मंत्री

नई योजना से आयुष पद्धतियों की विश्वसनीयता और वैश्विक स्वीकार्यता में वृद्धि हुई: केंद्रीय राज्य मंत्री

-राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया के प्रश्न पर केंद्रीय राज्य मंत्री ने दी जानकारी उदयपुर। आयुर्ज्ञान योजना ने आयुष अनुसंधान को आधुनिक वैज्ञानिक मानकों के साथ जोड़ते हुए साक्ष्य-आधारित उपचारों के विकास की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं। इससे आयुष पद्धतियों की विश्वसनीयता और वैश्विक स्वीकार्यता में वृद्धि हो रही है। राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया गरासिया द्वारा आयुष मंत्रालय से आयुर्ज्ञान योजना के अंतर्गत आयुष पद्धतियों में अनुसंधान और नवाचार के संबध में पूछे गए अतारांकित प्रश्न पर आयुष मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रताप राव जाधव ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आयुर्ज्ञान योजना के माध्यम से…
Read More
उदयपुर में 21 मार्च को सजेगा ‘राजस्थान टूरिज्म सम्मान-2026’ का मंच, पर्यटन जगत की दिग्गज हस्तियों का होगा जमावड़ा

उदयपुर में 21 मार्च को सजेगा ‘राजस्थान टूरिज्म सम्मान-2026’ का मंच, पर्यटन जगत की दिग्गज हस्तियों का होगा जमावड़ा

उदयपुर। राजस्थान में पर्यटन क्षेत्र के सतत विकास, नवाचार और रेस्पोंसिबल टूरिज्म को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पीएचडी चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीएचडीसीसीआई) आगामी 21 मार्च 2026 को झीलों की नगरी उदयपुर में ‘राजस्थान टूरिज्म सम्मान-2026’ का भव्य आयोजन करने जा रहा है। इस गरिमामयी समारोह में पर्यटन उद्योग से जुड़ी देश-प्रदेश की प्रमुख हस्तियां, होटल व्यवसायी, ट्रैवल प्रोफेशनल्स, टूर ऑपरेटर्स, रेस्टोरेंट संचालक, हॉस्पिटैलिटी एक्सपर्ट्स और पर्यटन उद्यमी एक मंच पर एकत्रित होंगे। यह आयोजन न केवल पर्यटन क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित करेगा, बल्कि पर्यटन उद्योग से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों के…
Read More
मेवाड़ क्षत्रिय मित्र कल्याण समिति के द्विवार्षिक चुनाव, साधारण सभा एवं फागोत्सव सम्पन्न

मेवाड़ क्षत्रिय मित्र कल्याण समिति के द्विवार्षिक चुनाव, साधारण सभा एवं फागोत्सव सम्पन्न

उदयपुर। मेवाड़ क्षत्रिय मित्र कल्याण समिति की वार्षिक साधारण सभा एवं वार्षिक उत्सव रविवार को श्रीमान रणजीत सिंह सोनीगरा की अध्यक्षता में श्री अमरख जी महादेव मंदिर परिसर में फागोत्सव के रूप में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। सभा में सभी पदाधिकारियों के साथ महिला सदस्यों एवं युवा शक्ति ने भी उत्साह के साथ फागोत्सव मे भाग लिया। साधारण सभा में आगामी द्विवार्षिक कार्यकारिणी के चुनाव दो चुनाव अधिकारियों श्रीमान गिरिराज गुर्जरगोड़ एवं श्रीमान सोहन लाल  शर्मा के निर्देशन में सम्पन्न कराये गए जिसमें सर्वसम्मति से श्रीमान परबत सिंह चुण्डावत को  अध्यक्ष, श्रीमान मोहन सिंह शक्तावत एवं सज्जन सिंह राजावत…
Read More
एमसीएच में 4 महीने के मासूम के पेट से निकाला 1.5 किलो का ट्यूमर,जटिल सर्जरी कर मासूम को दिया नया जीवन

एमसीएच में 4 महीने के मासूम के पेट से निकाला 1.5 किलो का ट्यूमर,जटिल सर्जरी कर मासूम को दिया नया जीवन

उदयपुर। पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के बाल एवं नवजात शिशु सर्जरी विभाग के चिकित्सकों ने एक 4 महीने के बच्चे की जटिल सर्जरी कर पेट से 1.5 किलो के ट्यूमर को निकाल कर नया जीवन दिया। इस जटिल ऑपरेशन की सफलता में बाल एवं नवजात शिशु सर्जन डॉ.प्रवीण झंवर के साथ डॉ.उर्जिता मोदी,डॉ.निशांत और डॉ.सुहानी, एनेस्थीसिया टीम में डॉ.स्वाति, डॉ.शाहिद,डॉ. आर्यमन और डॉ.किरण,पीआईसीयू टीम में डॉ.पुनीत जैन, डॉ.धारा और डॉ अभिषेक के साथ नर्सिग स्टॉफ विष्णु, विवेक,शोभना, मनीष और नरेंद्र की अहम भूमिका रही। प्रतापगढ़ निवासी 4 महीने का यह बच्चा पिछलें 15 दिनों से पेट फूलने और अत्यधिक…
Read More
राजस्थान का ऐतिहासिक, सांस्कृतिक महत्व -डॉ. श्रीनिवास महावर

राजस्थान का ऐतिहासिक, सांस्कृतिक महत्व -डॉ. श्रीनिवास महावर

जनमत मंच के संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. श्रीनिवास महावर ने बताया कि राजस्थान, जिसे वीरों की धरती कहा जाता है, भारत का सबसे बड़ा राज्य है,जो अपने गौरवशाली इतिहास, संस्कृति और अ‌द्वितीय परंपराओं के लिए जाना जाता है। राजस्थान दिवस मनाने की परंपरा 1949 से शुरू हुई थी और इसे मानने की तारीख प्रति वर्ष 30 मार्च थी। इसी दिन 1949 ई. में 19 रियासतों, और तीन ठिकानों (नीमराना , लावा और कुशलगढ़ )  को मिलाकर राजस्थान का गठन किया गया था।   लेकिन इस बार राजस्थान दिवस 19 मार्च 2026 को मनाया जाएगा। क्योंकि इस दिन चैत्र शुक्ल प्रतिपदा…
Read More
error: Content is protected !!