संतों के करकमलों से भारतीय नववर्ष उत्सव का पोस्टर विमोचन
18 मार्च को भगवा वाहन रैली, 22 मार्च को भव्य शोभायात्रा एवं धर्मसभा उदयपुर, 14 मार्च। भारतीय नववर्ष समाजोत्सव समिति, उदयपुर के तत्वावधान में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत 2083 के उपलक्ष्य में शहर में भारतीय नववर्ष का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में आयोजन की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए जगदीश मंदिर परिसर में पूज्य संतों के करकमलों से कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन किया गया। पोस्टर विमोचन के पश्चात समिति के पदाधिकारियों ने प्रथम निमंत्रण प्रथम पूज्य बोहरा गणेश जी के मंदिर में अर्पित किया। साथ ही शहर एवं आसपास के गांवों में भारतीय नववर्ष उत्सव के…
