फेयरमोंट और लेक पैलेस सेमी फाइनल में
क्वार्टर फाइनल में लेकेण्ड और सुपर ओवर में औरेका ने गंवाए अपने मैच - उमर और कृष मैन ऑफ द मैच उदयपुर। मेवाड़ टूरिज्म कप 2026 के तहत फील्ड क्लब पर हो रहे टूर्नामेंट के तहत खेले गए पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में होटल फेयरमोंट ने होटल लेकेण्ड को 62 रनों से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए होटल फेयरमोंट की टीम 19.5 ओवर में 151 रन बनाकर ऑल आउट हो गए। होटल फेयरमोंट की ओर से मोहनलाल मीणा ने 35 रन तथा गौरव भंडारी ने 29 रनों का योगदान दिया। होटल लेकेण्ड की ओर से विजय भंडारी ने…
