डोरे नगर में रामकथा 8 अप्रैल से, हनुमान जन्मोत्सव पर किया बैनर- पोस्टर का विमोचन
- 8 अप्रैल को दोपहर 3 बजे सर्वेश्वर महादेव मंदिर से निकलेगी पोथी एवं कलश यात्रा उदयपुर, 3 अप्रेल। सर्वेश्वर महादेव मंदिर,डोरे नगर,सेक्टर 3 में श्री राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा एवं लक्ष्मी नारायण मंदिर पाटोत्सव के उपलक्ष्य में श्री राम कथा का आयोजन 8 अप्रैल बुधवार से प्रारंभ होकर 14 अप्रैल तक होगा। संगीतमय कथा का वाचन प्रसिद्ध कथा व्यास पुष्कर दास महाराज करेंगे । कार्यक्रम के प्रथम शुभ प्रसंग की शुरुआत करते हुए हनुमान जन्मोत्सव पर डोरे नगर भक्त मंडल एवं अतिथियों द्वारा पोस्टर का विमोचन किया गया द्य कार्यक्रम संयोजक गोपाल सैनी ने बताया 8 अप्रैल को दोपहर…
