पीएफसी एजुकेशन के विद्यार्थियों ने फिर लहराया परचम, एसीसीए में शानदार सफलता
उदयपुर। शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी संस्थान पीएफसी एजुकेशन के विद्यार्थियों ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एसीसीए परीक्षा में शानदार परिणाम हासिल किया है। इस वर्ष भी संस्थान के छात्रों ने अपनी मेहनत और समर्पण के बल पर बेहतरीन सफलता प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया। संस्थान की डायरेक्टर मीनाक्षी भेरवानी ने इस अवसर पर बताया कि पीएफसी एजुकेशन में विद्यार्थियों को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं रखा जाता, बल्कि उन्हें नियमित मार्गदर्शन, प्रैक्टिकल नॉलेज और अनुशासित वातावरण प्रदान किया जाता है। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य हर विद्यार्थी को आत्मविश्वासी और सक्षम बनाना है,…
