राजस्थानी सिनेमा विकास संघ ने की पर्यटन फिल्म प्रोत्साहन नीति–2025 की सराहना
राजस्थान सरकार ने की इनिशिएटिव फिल्मों को मिलेगा 3 करोड़ रुपये तक का इंसेंटिव उदयपुर, 7 जनवरी। राज्य सरकार द्वारा पिछले दिनों फिल्म निर्माताओं, कलाकारों और तकनीशियनों को नए वर्ष की सौगात देते हुए पर्यटन फिल्म प्रोत्साहन नीति–2025 जारी की गई थी। इस नीति के तहत राजस्थान को एक प्रमुख फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं, जिससे स्थानीय कलाकारों और तकनीशियनों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। इस संबंध में उदयपुर के 100 फीट रोड स्थित अशोका पैलेस में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्माणाधीन फिल्म उधड़न के निर्माता…
