जिला कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्षन के लिए जगह का चयन
प्रतापगढ़, 7 सितम्बर। वरिष्ठ शासन उप सचिव गृह विभाग जयपुर के आदेषो की पालना में प्रतिरोध और आंदोलन के लिए जिला कलेक्ट्रेट परिसर प्रतापगढ़ के पूर्व दिशा में एवं धरियावद रोड़ के दक्षिण दिशा में 150 गुणा 500 फीट राजकीय रिक्त भूमि उपलब्ध है। अतिरिक्त जिला कलक्टर गोपाललाल स्वर्णकार ने जारी आदेष में बताया कि इस जगह पर प्रतिरोध एवं आंदोलन के लिए काफी संख्या में व्यक्ति एकत्रित हो सकते है व इस स्थल पर यातायात की दृष्टि से बाधा उत्पन्न नही होती है। उन्होंने बताया कि धरणा प्रदर्शन/आंदोलन के लिए इस जगह का चिन्हित किया गया है। --- आपसी समन्वय के साथ ग्रामीण क्षेत्रों…
