समारोह पूर्वक मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस-मंत्री बामनिया
टीएडी मंत्री ने विभागीय बैठक में आयोजन को भव्य बनाने के दिए निर्देशउदयपुर, 11 जुलाई। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की मंशा के अनुरूप जनजाति कला एवं संस्कृति को विशिष्ट पहचान दिलाने के साथ आदिवासियों के प्रोत्साहन हेतु आगामी 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस इस बार समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री अर्जुन सिंह बामनिया ने सोमवार को उदयपुर में आयुक्तालय में विभागीय अधिकारियों की बैठक ली और आयोजन को भव्य बनाने के निर्देश दिए।मंत्री बामनिया ने विभागीय अधिकारियों से कहा कि इस आयोजन में अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित हो और इसके लिए अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया…
