UdaipurViews

सीएमएचओ ने किया सोनोग्राफी सेंटर्स का निरीक्षण

सीएमएचओ ने किया सोनोग्राफी सेंटर्स का निरीक्षण

उदयपुर, 23 सितंबर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शंकरलाल बामनिया ने उदयपुर जिले के पीसीपीएनडीटी अधिनियम के अन्तर्गत शोभोगपुरा स्थित सानोलेब, सरस्वती हॉस्पिटल तथा शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भुवाणा में संचालित सोनोग्राफी सेंटर्स का निरीक्षण किया। अभियान के अन्तर्गत डॉ.बामनिया ने संस्थानों पर संधारित किये जाने वाले रिकॉर्ड एवं दस्तावेजों की जांच की। सोनोग्राफी हेतु योग्य चिकित्सक का पंजीकरण, लिंग परीक्षण नही करने संबंधी बोर्ड का उचित प्रदर्शन सहित पीसीपीएनडीटी अधिनियम की पूर्ण पालना से संबंधित बिन्दुओं का निरीक्षण किया।
Read More
एसीएस पीएचईडी की अध्यक्षता में हुई एसएलएससी की 34वीं बैठक

एसीएस पीएचईडी की अध्यक्षता में हुई एसएलएससी की 34वीं बैठक

1470 करोड़ रूपए की 724 लघु पेयजल परियोजनाओं को मिली मंजूरी819 गांवों में एक लाख 76 हजार 221 नए जल कनेक्शन होंगेजयपुर, 23 सितम्बर। प्रदेश के 12 जिलों के 819 गांवों में 1 लाख 76 हजार 221 नए हर घर जल कनेक्शन हो सकेंगे। इन जिलों की 724 लघु पेयजल परियोजनाओं (ओटीएमपी) को शुक्रवार को हुई 34वीं राज्य स्तरीय परियोजना स्वीकृति समिति (एसएलएससी) की बैठक में मंजूरी दी गई।अतिरिक्त मुख्य सचिव, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भूजल डॉ. सुबोध अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई 34वीं एसएलएससी की बैठक में जल जीवन मिशन के तहत 1470 करोड़ 52 लाख रूपए की इन…
Read More
मौसमी बीमारियों की रोकथाम की शपथ

मौसमी बीमारियों की रोकथाम की शपथ

उदयपुर 23 सितंबर। नेशनल वेक्टर बोर्न डिजीज नियन्त्रण कार्यक्रम के तहत् मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शंकरलाल बामणिया के द्वारा कार्यालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मौसमी बीमारियों की रोकथाम की शपथ दिलाई। इस दौरान मौजूद लोगों ने प्रत्येक रविवार को प्रातः अपने-अपने घरों में कूलर, टंकियों, परिण्डे, फ्रिज ट्रे, फूलदान आदि को साफ रखने, छत पर रखे कबाड़ को हटाने, घरों के आसपास भी पानी एकत्र नही होने देने तथा मलेरिया, डेंगू एवं चिकनगुनिया के नियंत्रण में अपना सहयोग देने की शपथ ली। इस अवसर पर डॉ. राघवेन्द्र राय, डॉ.रागिनी अग्रवाल, डॉ.अशोक आदित्य, आदि उपस्थित रहें। इस…
Read More
राजीव गाँधी युवा मित्र इंटर्नशिप प्रोग्राम की कार्यशाला सम्पन्न

राजीव गाँधी युवा मित्र इंटर्नशिप प्रोग्राम की कार्यशाला सम्पन्न

राजकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में युवा मित्रों की भूमिका अहम-कलक्टरउदयपुर 23 सितंबर। राजीव गाँधी युवा मित्र इंटर्नशिप प्रोग्राम के तहत् एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन शुक्रवार को जिला कलक्टर ताराचंद मीणा की अध्यक्षता में हुआ। जिला कलक्टर ने राजीव गाँधी युवा मित्रों को सरकार की योजनाओं को जमीन स्तर पर पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने की बात कही। उन्होंने मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार कर अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करें। इस अवसर पर उन्होंने युवा मित्रों को शपथ भी दिलाई।मुख्य आयोजना अधिकारी पुनीत शर्मा ने राजीव गाँधी युवा…
Read More
राष्ट्रीय निगम योजनान्तर्गत ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ

राष्ट्रीय निगम योजनान्तर्गत ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ

उदयपुर 23 सितंबर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली व अनुसूचित आयोग के अध्यक्ष शंकर यादव व अन्य अतिथियों की उपस्थिति में गुरुवार को राष्ट्रीय निगम ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ किया।अनुजा निगम के परियोजना प्रबंधक गिरीश भटनागर ने बताया कि इस पोर्टल के माध्यम से राजस्थान अनुसूचित जाति जनजाति वित्त एवं विकास निगम द्वारा राष्ट्रीय अनुसूचित जाति, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति, राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग एवं राष्ट्रीय दिव्यांग वित्त एवं विकास निगम की योजनाओं के आवेदन किये जा सकेंगंे। आवेदनों के लिए निर्धारित पात्रता के तहत आवेदक राजस्थान का मूल निवासी होना आवश्यक है। अनुसूचित जाति एवं अन्य…
Read More
आदि महोत्सव को लेकर है उत्साह का माहौल-कई राज्यों से पर्यटक पहुंचेंगे कोटड़ा, विदेशी पर्यटकों का भी उमड़ेगा हुजूम

आदि महोत्सव को लेकर है उत्साह का माहौल-कई राज्यों से पर्यटक पहुंचेंगे कोटड़ा, विदेशी पर्यटकों का भी उमड़ेगा हुजूम

कलाकारों और पर्यटकों को आने-जाने में नहीं होगी कोई परेशानीवृहद स्तर पर आयोजित होने जा रहा है आदि महोत्सव - कलेक्टरउदयपुर 23 सितंबर। जिले की छिपी हुई अनूठी जनजाति संस्कृति को देश और विदेश तक पहचान दिलाने में निरंतर प्रयासरत जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा की पहल पर विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर सबसे सुरम्य आदिवासी अंचल कोटड़ा में आयोजित होने जा रहे दो दिवसीय ‘आदि महोत्सव-2022 (कोटड़ा)’ की तैयारियां ज़ोरों पर है एवं कलेक्टर इसकी बारीकी से समीक्षा कर रहे हैं। लगभग एक हजार पर्यटक, बड़ी संख्या में स्थानीय जनजाति कलाकार, सात राज्यों के लोक कलाकार, विभिन्न खेल गतिविधियां,…
Read More
एसबीएमजी की राष्ट्रीय योजना स्वीकृति समिति के सदस्य बने के के गुप्ता, ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता को लेकर करेंगे काम

एसबीएमजी की राष्ट्रीय योजना स्वीकृति समिति के सदस्य बने के के गुप्ता, ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता को लेकर करेंगे काम

उदयपुर, 23 सितंबर। प्रदेश के पूर्व स्वच्छता ब्रांड एम्बेसेडर व डूंगरपुर नगरपरिषद के पूर्व सभापति के के गुप्ता को भारत सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने गुप्ता को स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण (एसबीएमजी) द्वितीय चरण के तहत राष्ट्रीय योजना स्वीकृति समिति का सदस्य बनाया है। समिति में पुरे देश से दो गैर सरकारी सदस्य बनाये गए है जिसमे गुप्ता का नाम भी शामिल है।भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के तहत पेयजल तथा स्वच्छता विभाग स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण (एस.बी.एम.-जी) देश के सभी राज्यों एवं सभी केन्द्र शासित प्रदेशों में गांवों को ओडीएफ व ओडीएफ…
Read More
बीटीएस इनवेस्टमेंट 1 पीटीई. लि. और रिलायंस प्रोजेक्ट्स एंड प्रॉपर्टी मैनेजमेंट सर्विसेज लिमिटेड द्वारा निवेश के बाद, सीसीआई ने वायाकॉम 18 मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ जियो सिनेमा ओटीटी प्लेटफॉर्म के विलय को मंजूरी दी

बीटीएस इनवेस्टमेंट 1 पीटीई. लि. और रिलायंस प्रोजेक्ट्स एंड प्रॉपर्टी मैनेजमेंट सर्विसेज लिमिटेड द्वारा निवेश के बाद, सीसीआई ने वायाकॉम 18 मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ जियो सिनेमा ओटीटी प्लेटफॉर्म के विलय को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने बीटीएस इनवेस्टमेंट 1 पीटीई. लि. (बीटीएस1) और रिलायंस प्रोजेक्ट्स एंड प्रॉपर्टी मैनेजमेंट सर्विसेज लिमिटेड (आरपीपीएमएसएल) के निवेश के बाद, वायाकॉम 18 मीडिया प्राइवेट लिमिटेड (वायाकॉम 18) के साथ जियो सिनेमा ओटीटी प्लेटफॉर्म के विलय को मंजूरी दी है। इस प्रस्तावित संयोजन में बीटीएस1 और आरपीपीएमएसएल के निवेश के बाद वायाकॉम 18 के साथ जियो सिनेमा ओटीटी प्लेटफॉर्म का एकीकरण शामिल है। बीटीएस1 सिंगापुर के कानूनों के तहत निगमित कंपनी है। ये वर्तमान में सॉवरिन फंड, बहुराष्ट्रीय कंपनियों और वैश्विक संस्थागत निवेशकों सहित विभिन्न निवेशकों से पूंजी जुटाने की प्रक्रिया में है। आरपीपीएमएसएल, रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है जो आईटी सहायता सेवाओं, कारोबार और बुनियादी ढांचा…
Read More
कनिष्ठ विधि अधिकारियों के रिक्त 130 पदों पर भर्ती की स्वीकृति हेतु पत्रावली वित्त विभाग में – विधि एवं विधिक कार्यमंत्री

कनिष्ठ विधि अधिकारियों के रिक्त 130 पदों पर भर्ती की स्वीकृति हेतु पत्रावली वित्त विभाग में – विधि एवं विधिक कार्यमंत्री

जयपुर, 22 सितम्बर। विधि एवं विधिक कार्य मंत्री श्री शांतीकुमार धारीवाल ने गुरूवार को विधानसभा में बताया कि वर्तमान मे प्रदेश में कनिष्ठ विधि अधिकारियों के 130 पद रिक्त है। उन्होंने कहा कि इन रिक्त पदों पर भर्ती करने की स्वीकृति हेतू पत्रावली वित्त विभाग में विचारधीन है। श्री धारीवाल प्रश्नकाल में सदस्यों द्वारा इस सम्बन्ध में पूछे गये पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने बताया कि वर्तमान में कनिष्ठ विधि अधिकारी के कुल 237 पद स्वीकृत है जिनमें 150 पदों पर अधिकारी कार्यरत है। उन्होंने बताया कि जो रिक्त पद है उनमें 87 पद पदोन्नित होने से एवं…
Read More
जैविक खेती मिशन के क्रियान्वयन हेतु -6 प्रयोगशालाओं के लिए 54 नवीन पद सृजित

जैविक खेती मिशन के क्रियान्वयन हेतु -6 प्रयोगशालाओं के लिए 54 नवीन पद सृजित

जयपुर, 22 सितंबर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने आमजन के बेहतर स्वास्थ्य एवं किसानों के प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ते रूझान को ध्यान में रखते हुए जैविक खेती मिशन के क्रियान्वयन हेतु 6 प्रयोगशालाओं के लिए 54 नवीन पदों के सृजन को मंजूरी प्रदान की है।   उल्लेखनीय है कि श्री गहलोत ने वर्ष 2022-23 की बजट घोषणा में मिशन-2 (जैविक खेती मिशन) के अंतर्गत कोटा एवं जोधपुर में 2 फूड टेस्टिंग लैब कृषि विपणन विभाग के माध्यम से तथा अजमेर, बीकानेर, उदयपुर एवं भरतपुर में  4 जैविक प्रमाणीकरण लैब कृषि विभाग के माध्यम से स्थापित किए जाने की सहमति प्रदान…
Read More
error: Content is protected !!