प्रधानमंत्री ने मैसूर में आयोजित सामूहिक योग प्रदर्शन के साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह का नेतृत्व किया
योग अब एक वैश्विक त्योहार बन गया है और यह केवल एक व्यक्ति के लिए नहीं, बल्कि मानवता के लिए है: प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह के अवसर पर कर्नाटक के मैसूर स्थित मैसूर पैलेस ग्राउंड में हजारों प्रतिभागियों के साथ एक सामूहिक योग प्रदर्शन में हिस्सा लिया। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री ने कहा, "योग हमारे समाज, राष्ट्रों, विश्व और ब्रह्मांड में शांति लाता है। मैं इस 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सभी को बधाई देता हूं। आज विश्व के सभी हिस्सों में योग का अभ्यास किया जा रहा है। योग से प्राप्त…
