कलक्टर ने वॉकथॉन को हरी झंडी को दिखाई
उदयपुर, 20 नवंबर। आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार को अलसुबह रानी रोड स्थित राजीव गांधी पार्क वॉकथॉन का आयोजन किया गया । एसबीआई और टाइम्स ग्रुप के तत्वाधान में आयोजित इस वॉकथॉन को बतौर मुख्य अतिथि जिला कलक्टर ताराचंद मीणा और एसबीआई बैंक के महाप्रबंधक हेमंत करोलिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस वॉकथॉन में शहर के सभी आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने विशेषकर स्कूली एवं कॉलेज छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। फिटनेस के लिए स्पोर्ट्स जरूरी : प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने कहा कि आपाधापी भरे इस…
