उदयपुर के खिलाड़ी ने जीता देश के लिए मैडल
उदयपुर। हमारे देश के युवा सिर्फ देश में ही नहीं विदेशों में भी कई खेलों में अपना नाम रोशन कर रहे है . और इसी कड़ी में जंप रोप की इंटरनेशनल चैंपियनशिप में 28 पदक देश के लिए जीते . 8 देशों के 800 खिलाड़ियों में भारत और उदयपुर के खिलाड़ियों ने ये कारनामा कर दिखाया . भारतीय टीम के मेनेजर कुलदीप सिंह राव ने बताया कि जंप रोप इंटरनेशनल चैंपियनशिप 2022 थाईलैंड के बैंकॉक शहर में 19 से 23 नवंबर तक अयोजीत हुई। भारत से 55 खिलाड़ियों की टीम ने हिस्सा लिया तीन केटेगरी जूनियर सब जूनियर और सीनियर…
