पशुचिकित्सा प्रसार सोसायटी के 11वें राष्ट्रीय सम्मेलन का समापन
उदयपुर, 12 सितंबर। पशुचिकित्सा महाविद्यालय नवानिया द्वारा आयोजित पशुचिकित्सा एवं पशुधन क्षेत्र की उभरती चुनौतियों के समाधान तथा पशुचिकित्सा प्रसार सेवाओं को अधिक प्रभावी, आधुनिक एवं पशुपालक-केंद्रित बनाने के उद्देश्य से आयोजित पशुचिकित्सा प्रसार सोसायटी के 11वें राष्ट्रीय सम्मेलन का समापन समारोह आरसीए सभागार में हुआ। दो दिवसीय इस राष्ट्रीय सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों एवं क्षेत्रों से कुल 200 वैज्ञानिकों, विशेषज्ञों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया। सम्मेलन के दौरान पशुचिकित्सा प्रसार शिक्षा एवं सेवाओं के पुनर्विन्यास, आधुनिक तकनीकों के उपयोग तथा पशुपालकों तक तकनीकी जानकारी प्रभावी रूप से पहुंचाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों ने व्यापक…
