बच्चों की नींद में खर्राटे को नजरअंदाज न करें, हो सकता है गंभीर बीमारी का संकेत
क्रॉस रोड इंटरनेशनल स्कूल में ऑब्स्ट्रक्टिव स्लीप एपनिया पर जागरूकता सेमिनार, डॉ. चिराग अग्रवाल ने बताए लक्षण और उपचार उदयपुर। बच्चों की नींद में आने वाली रुकावट और खर्राटों को अक्सर सामान्य समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता है, लेकिन ये गंभीर स्वास्थ्य समस्या का संकेत हो सकते हैं। इसी विषय पर शहर के शिशु एवं बाल दंत चिकित्सक डॉ. चिराग अग्रवाल ने क्रॉस रोड इंटरनेशनल स्कूल में ऑब्स्ट्रक्टिव स्लीप एपनिया (ओएसए) पर जागरूकता सेमिनार आयोजित की। इसमें अभिभावकों एवं अध्यापकों को बीमारी के लक्षण, कारण, उपचार और दूरगामी प्रभावों की जानकारी दी गई। डॉ. चिराग अग्रवाल ने बताया कि ऑब्स्ट्रक्टिव…
