अध्यक्ष चुनाव की खींचतान के बीच भाजपा पार्षद राजेश चपलोत की प्रॉपर्टी पर नोटिस
देवी लीला पैलेस’ पर अवैध निर्माण व भू-उपयोग को लेकर कार्रवाई, एक दिन में दस्तावेज पेश करने के निर्देश; समयावधि को लेकर उठे सवाल फतहनगर। नगरपालिका फतहनगर-सनवाड़ में अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर चल रही राजनीतिक सरगर्मियों के बीच नगरपालिका प्रशासन की एक कार्रवाई चर्चा का विषय बन गई है। नगरपालिका प्रशासन ने भाजपा पार्षद एवं अध्यक्ष पद की निर्दलीय उम्मीदवार श्रीमती ममता चपलोत के पति राजेश चपलोत की प्रॉपर्टी देवीलीला पैलेस’ पर अवैध निर्माण एवं भू-उपयोग से संबंधित नोटिस चस्पा किया है। नगरपालिका फतहनगर-सनवाड़ की ओर से जारी आदेश क्रमांक न.पा.फ.स./2026-27/2606, दिनांक 17 सितंबर 2026 में राजस्थान नगरपालिका…
