18 साल से नियमन का इंतजार, अब आर-पार की लड़ाई, गोविंद नगर के लोगों का ऐलान-पट्टा नहीं तो वोट नहीं’
15 दिन में 90बी की कार्रवाई शुरू करने और संयुक्त एफटीएल जांच की मांग, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन उदयपुर। उदयपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर-13 स्थित गोविंद नगर, बसंत विहार और रूपाजी की बाड़ी कॉलोनियों में पिछले दो दशक से अधिक समय से रह रहे एक हजार से अधिक परिवारों ने अब अपने मकानों के नियमन और पट्टों की मांग को लेकर आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। गोविंद नगर जन विकास समिति ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर 15 दिनों के भीतर सुनवाई कर 90बी की कार्रवाई पुनः शुरू करने तथा क्षेत्र की संयुक्त एफटीएल (फुल टैंक…
