udaipur

उदयपुर की पर्वतारोही बेटी मनस्वी अग्रवाल उदयपुर पहुंची

उदयपुर की पर्वतारोही बेटी मनस्वी अग्रवाल उदयपुर पहुंची

उदयपुर की पर्वतारोही बेटी मनस्वी अग्रवाल उदयपुर पहुंची, शहरवासियों ने स्वागत में बिछाए पलक पांवडे -23,000 फीट ऊंची चोटी ’’अकोन्कागुआ’’ व अंटार्कटिका महाद्वीप की सर्वाेच्च चोटी ’’विन्सन मैसिफ’’ पर भारतीय तिरंगा फहरा कर मैं आनंदित हूं:  मनस्वी -देश के लिए सपना देखा और उसको हर हाल में पूरा किया: मनस्वी उदयपुर। उदयपुर की होनहार पर्वतारोही मनस्वी अग्रवाल ने विश्व पर्वतारोहण के क्षेत्र में स्वर्णिम अध्याय पूरा करने के बाद बुधवार को उदयपुर पहुंची। यहां समाजजनों सहित उदयपुरवासियों ने मनस्वी के सम्मान में पलक पांवडे बिछा दिए। एयरपोर्ट से लेकर घर तक जगह-जगह स्वागत हुआ। मनस्वी ने पत्रकारों से बातचीत में…
Read More
एडीजे कुलदीप शर्मा ने किया उदयपुर में संचालित 6 वृद्धाश्रम का निरीक्षण

एडीजे कुलदीप शर्मा ने किया उदयपुर में संचालित 6 वृद्धाश्रम का निरीक्षण

उदयपुर, 11 फरवरी। माननीय सदस्य सचिव राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वाधान मे माननीय उच्च न्यायालय जोधपुर के आदेशानुसार श्रीमान ज्ञान प्रकाश गुप्ता अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के क्रम में एडीजे कुलदीप  शर्मा द्वारा माँ द्रौपदी वृद्धाश्रम सेक्टर 14, कृष्णा शर्मा वृद्धाश्रम सेक्टर 14, राजकीय वृद्धाश्रम बालीचा, मुख्यमंत्री पूनर्वस गृह बिलिया, औस स्वयंसिद्धा आश्रम बेदला का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौराना सयुंक्त निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग गिरीश भटनागर, सहायक निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग अयुषी जैन भी में उपस्थित रहे। एडीजे कुलदीप शर्मा ने द्वारा वृद्धजन को उनके अधिकार बताते हुए…
Read More
देशभर में 14.02 लाख आंगनवाड़ी केंद्र डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े, 8.90 करोड़ लाभार्थी पंजीकृत

देशभर में 14.02 लाख आंगनवाड़ी केंद्र डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े, 8.90 करोड़ लाभार्थी पंजीकृत

राज्यसभा सांसद श्री गरासिया के प्रश्न पर मंत्रालय ने दिया जवाब उदयपुर, 11 फरवरी। राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया की ओर से राज्यसभा में पूछे गए तारांकित प्रश्न के उत्तर में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने देशभर में आंगनवाड़ी केंद्रों के डिजिटलीकरण एवं मिशन पोषण 2.0 की प्रगति से संबंधित विस्तृत जानकारी सदन में प्रस्तुत की। मंत्रालय ने बताया कि आंगनवाड़ी केंद्रों को आधुनिक डिजिटल अवसंरचना से सुसज्जित करने और पोषण निगरानी प्रणाली को मजबूत बनाने के उद्देश्य से व्यापक कार्यक्रम लागू किया जा रहा है। मिशन पोषण 2.0 के अंतर्गत आगामी पाँच वर्षों में 2 लाख आंगनवाड़ी केंद्रों को…
Read More
राजस्व अर्जन के तय लक्ष्य समय पर प्राप्त हों- संभागीय आयुक्त केवलरमानी

राजस्व अर्जन के तय लक्ष्य समय पर प्राप्त हों- संभागीय आयुक्त केवलरमानी

उदयपुर, 11 फरवरी। संभागीय आयुक्त सुश्री प्रज्ञा केवलरमानी ने बुधवार को आयुक्त कार्यालय सभागार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उदयपुर संभाग के विभिन्न जिलों के जिला कलेक्टरों एवं विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में राजस्व अर्जन से जुड़े विभागों की प्रगति, लंबित प्रकरणों के निस्तारण तथा राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की गई। संभागीय आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वित्तीय वर्ष के अंत से पहले राजस्व अर्जन के निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से प्राप्त करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि एसआईआर से संबंधित सभी प्रक्रियाएं एवं आवश्यक औपचारिकताएं तय समयसीमा…
Read More
राजस्थान बजट 2026-27

राजस्थान बजट 2026-27

उदयपुर के लिए खुले सौगातों के द्वार, आधारभूत ढांचे और पर्यटन को मिलेगी नई रफ्तार उदयपुर, 11 फरवरी। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार प्रदेश के चहुमुखी विकास को लेकर संकल्पित है। प्रदेश की उपमुख्यमंत्री व वित्त मंत्री सुश्री दीया कुमारी ने बुधवार को विधानसभा में अपनी सरकार का तीसरा बजट प्रस्तुत किया। वर्ष 2026-27 के बजट में उदयपुर जिले के लिए कई महत्वपूर्ण और दूरगामी घोषणाएं की गई हैं। इसमें उदयपुर में यातायात सुधार, चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार और औद्योगिक विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। उदयपुर से जुड़ी प्रमुख बजट घोषणाएं यातायात और बुनियादी…
Read More
जिला कलक्टर नमित मेहता स्काउट-गाइड के सर्वाच्च अवार्ड सिल्वर एलिफेन्ट से सम्मानित

जिला कलक्टर नमित मेहता स्काउट-गाइड के सर्वाच्च अवार्ड सिल्वर एलिफेन्ट से सम्मानित

जयपुर में राज्यपाल श्री बागड़े ने प्रदान किया अवार्ड 18वीं स्काउट-गाइड जम्बूरी के सफल आयोजन के लिए मिला सम्मान उदयपुर, 11 फरवरी। स्काउट गाइड राज्य प्रशिक्षण केन्द्र जगतपुरा, जयपुर में बुधवार के आयोजित राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड के राज्य स्तरीय राज्य पुरस्कार सम्मान समारोह में उदयपुर जिला कलक्टर नमित मेहता को राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने भारत स्काउट-गाइड के सर्वाच्च राष्ट्रीय सम्मान सिल्वर एलिफेन्ट अवार्ड से सम्मानित किया। इस अवसर पर पंचायतीराज राज्यमंत्री श्री ओटाराम देवासी, स्टेट चीफ कमिश्नर निरंजन आर्य, राज्य सचिव पी.सी.जैन एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। उदयपुर जिले के सी.ओ स्काउट सुरेन्द्र कुमार पाण्डे ने…
Read More
बजट आर्थिक संरचना को मजबूत करने और दीर्घकालिक विकास को गति देने की दिशा में एक महत्वाकांक्षी दस्तावेजः डाॅ. निर्मल कुणावत

बजट आर्थिक संरचना को मजबूत करने और दीर्घकालिक विकास को गति देने की दिशा में एक महत्वाकांक्षी दस्तावेजः डाॅ. निर्मल कुणावत

उदयपुर। शहर के वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट, डॉ. निर्मल कुनावत का कहना है कि राजस्थान विधानसभा में प्रस्तुत वर्ष 2026-27 का बजट, जिसका कुल आकार लगभग 21.52 लाख करोड़ रूपयें है जो राज्य की आर्थिक संरचना को मजबूत करने और दीर्घकालिक विकास को गति देने की दिशा में एक महत्वाकांक्षी दस्तावेज है। इसमें बुनियादी ढांचे, पेयजल, ऊर्जा, कृषि, शिक्षा और रोजगार जैसे क्षेत्रों में ठोस वित्तीय प्रावधान किए गए हैं, जिनका सकारात्मक प्रभाव उदयपुर सहित पूरे प्रदेश पर पड़ेगा। पेयजल योजनाओं के लिए लगभग 6,800 करोड़ रूपयें का प्रावधान किया गया है, जिसके अंतर्गत हजारों गांवों में नल कनेक्शन विस्तार का…
Read More
महाशिवरात्रि मेला महोत्सव की तैयारी अंतिम चरण में

महाशिवरात्रि मेला महोत्सव की तैयारी अंतिम चरण में

फतहनगर। मंगलवार को नीलकंठ महादेव विकास समिति की कमेटी के सदस्यों द्वारा मेले में रंग रोगन,साफ सफाई,पेयजल,(प्लॉटिंग का कार्य शुरू कर पूर्ण किया गया। मेले में दुकान आवंटन हेतु सदस्यों द्वारा लाइनिंग और पाउडर डालकर मैप तैयार किया गया जिसमें मनिहारी, खाने-पीने की दुकान, बर्तन, डॉलर, चकरी,झूला की दुकानों का मैप तैयार कर पाउडर डाला गया। बुधवार को 10:00 बजे से प्लॉट आवंटित किए जाएंगे। मेले में पार्किंग व्यवस्था हेतु ओपन टेंडर की प्रक्रिया प्रातः 11:00 से शुरू की जाएगी।
Read More
सांसद गरासिया के प्रश्न पर जवाब: आठवें केंद्रीय वेतन आयोग के लिए सिफारिशें 18 महीने के भीतर आएगी: वित्त राज्य मंत्री

सांसद गरासिया के प्रश्न पर जवाब: आठवें केंद्रीय वेतन आयोग के लिए सिफारिशें 18 महीने के भीतर आएगी: वित्त राज्य मंत्री

-राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया ने मांगी थी जानकारी उदयपुर। सरकार ने आठवें केंद्रीय वेतन आयोग (सीपीसी) के गठन के लिए 3 नवंबर 2025 को संकल्प अधिसूचित किया है, जो इसके गठन के 18 महीने के भीतर केन्द्र सरकार के कर्मचारियों के विभिन्न मामलों जैसे वेतन, भत्ते, पेंशन आदि पर अपनी सिफारिशें देगा। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने राज्यसभा में 8वें केंद्रीय वेतन आयोग के संबंध में राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया द्वारा पूछे गए लिखित प्रश्न के जवाब में यह जानकारी दी। सांसद गरासिया ने यह प्रश्न किया कि केंद्रीय सरकार के कर्मचारियों के वेतन, भत्तों, पेशन तथा सेवा…
Read More
बजट में कला, साहित्य, संगीत और पर्यटन को मिले विशेष प्राथमिकता: मुकेश माधवानी

बजट में कला, साहित्य, संगीत और पर्यटन को मिले विशेष प्राथमिकता: मुकेश माधवानी

उदयपुर। राजस्थान सरकार के आगामी बजट को लेकर शहर के समाजसेवी एवं उद्योगपति मुकेश माधवानी ने अपनी अपेक्षाएं साझा करते हुए सरकार से विशेष आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि झीलों की नगरी उदयपुर की अर्थव्यवस्था और पहचान का मुख्य आधार कला, साहित्य, संगीत, संस्कृति और पर्यटन है, अतः इस बार के बजट में इन क्षेत्रों को विशेष प्राथमिकता मिलनी चाहिए। संगीत संग्रहालय के लिए बजट प्रावधान की मांग मुकेश माधवानी ने उदयपुर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजने पर जोर देते हुए कहा कि शहर में एक अत्याधुनिक संगीत संग्रहालय की स्थापना के लिए विशेष बजट की मांग है।…
Read More
error: Content is protected !!