श्याम दरबार में 51 किलो खीर सहित छप्पन भोग का लगेगा महाप्रसाद
आनंद नगर में कल को श्याम भजन संध्या शरद पूर्णिमा पर खाटू नरेश के समक्ष शाम भजनों से महागरबा रास धमाल उदयपुर, 7 अक्टूबर। कल 9 अक्टूबर 2022 रविवार को शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर आयड पुल के पास स्थित आनंद नगर के श्री राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण में सायं 7ः30 बजे से भव्य खाटू श्याम भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। श्री राधाकृष्ण महिला मंडल द्वारा आयोजित इस भजन संध्या में सभी नेकचार श्री खाटू श्याम मित्र मंडल ट्रस्ट उदयपुर द्वारा किए जाएंगे। श्याम भक्त नारायण अग्रवाल ने बताया कि खाटू नरेश प्रभु श्याम का शीश नीमच से…
