Udaipur Views

चिरंजीवी योजना से 11 वर्षीय सरमा को मिला नया जीवन

चिरंजीवी योजना से 11 वर्षीय सरमा को मिला नया जीवन

चित्तौड़गढ़, 14 फरवरी। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत प्रत्येक पंजीकृत लाभार्थी का हर मर्ज बिना किसी कर्ज के ठीक हो रहा है। जिले में अब तक 50,000 से अधिक लाभार्थी योजना के अंतर्गत लगभग 20 करोड़ रुपए से ज्यादा का निशुल्क उपचार प्राप्त कर चुके हैं। जिले में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से वंचित रहे परिवारों को जोड़ने हेतु विशेष अभियान चलाकर चिकित्सा विभाग के कार्मिकों के द्वारा घर-घर जाकर चिरंजीवी योजना की संपूर्ण जानकारी दी जा रही है एवं योजना में पंजीकरण हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिले में योजना से संबद्ध 27 राजकीय एवं…
Read More
दर निर्धारण के लिए बैठक 16 फरवरी को

दर निर्धारण के लिए बैठक 16 फरवरी को

उदयपुर, 14 फरवरी। जयसमन्द वन्यजीव अभ्यारण्य में जंगल सफारी के लिए वाहनों के पंजीकरण एवं दर निर्धारण के लिए स्थानीय स्टेक होल्डर्स के साथ मुख्य वन संरक्षक की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन 16 फरवरी को प्रातः 11 बजे वन भवन, चेतक सर्किल के सभागार में होगा। यह जानकारी उप वन संरक्षक वन्यजीव अजय चित्तौड़ा ने दी।
Read More
जिला संकट स्थित समूह की बैठक की बैठक 20 फरवरी को

जिला संकट स्थित समूह की बैठक की बैठक 20 फरवरी को

उदयपुर, 14 फरवरी। जिला संकट स्थिति समूह की बैठक 20 फरवरी को दोपहर 12.30 बजे जिला कलक्टर ताराचंद मीणा की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित होगी। यह जानकारी समूह के सदस्य सचिव एवं उप मुख्य निरीक्षक कारखाना एवं बॉयलर्स ने दी।
Read More
जिला कलेक्टर पहुंचे देबारी ग्रामीणों से किया संवाद क्षेत्रवासियों की समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

जिला कलेक्टर पहुंचे देबारी ग्रामीणों से किया संवाद क्षेत्रवासियों की समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

उदयपुर 14 फरवरी। जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा मंगलवार की सुबह शहर के दौरे पर रहे। वे कल सुबह ही देबारी पहुंचे और उन्होंने क्षेत्रवासियों द्वारा विभिन्न समस्याओं पर जारी आंदोलन के तहत मौके पर पहुंचकर वस्तुस्थिति जानी और ग्रामीणों से संवाद करते हुए उनके द्वारा अवगत कराई गई विभिन्न समस्याओं और मांगों के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उल्लेखनीय है कि देबारी क्षेत्र में रेलवे फाटक बंद करने पर ग्रामीणों के प्रदर्शन के साथ विभिन्न मांगों को लेकर 7 दिनों से आंदोलन जारी है। क्षेत्रवासी रेलवे फाटक बंद नहीं करने, आरयूबी, सर्विस रोड, अंडर पास बनाने की मांग कर रहे…
Read More
धातु मिश्रित मांझा के विक्रय व प्रयोग पर प्रतिबंध के लिए धारा 144 लागू

धातु मिश्रित मांझा के विक्रय व प्रयोग पर प्रतिबंध के लिए धारा 144 लागू

उदयपुर, 11 जनवरी। जिले में मकर सक्रांति पर्व पर पतंगबाजी हेतु धातु मिश्रित मांझे के प्रयोग से दोपहिया वाहन चालकों तथा पक्षियों को होने वाले जान-माल के नुकसान को रोकने तथा विद्युत संचालन को बाधारहित बनाने की दृष्टि से जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ताराचंद मीणा ने धातु निर्मित मांझे कर थोक एवं खुदरा बिक्री तथा उपयोग को जिले की सीमाओं में प्रतिबंधित करने के लिए धारा 144 के प्रावधानों को लागू किया है। कलक्टर ने यह आदेश 31 जनवरी तक प्रभावी रहने की जानकारी देते हुए स्पष्ट किया है कि इस निषेधाज्ञा की अवहेलना या उल्लंघन किए जाने पर…
Read More
उदयपुर राष्ट्रीय सरस क्राफ्ट मेला 14 से

उदयपुर राष्ट्रीय सरस क्राफ्ट मेला 14 से

उदयपुर, 11 जनवरी। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग की ओर से राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) के तत्वावधान में आगामी 14 जनवरी से 24 जनवरी तक 11 दिवसीय उदयपुर राष्ट्रीय सरस क्राफ्ट मेला 2023 का आयोजन नगर निगम प्रांगण (टाउनहॉल) में किया जाएगा। जिला कलक्टर तारांचद मीणा ने मेले के सफल आयोजन के लिए सीएमएचओ को स्वास्थ्य सेवाएं, नगर निगम आयुक्त को फायर ब्रिगेड एवं अन्य व्यवस्थाओं एवं पुलिस विभाग को ट्रेफिक एवं कानून व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने एवं अन्य संबंधित विभागों को समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए है। जिला कलेक्टर ने आह्वान किया कि अधिक से अधिक संख्या…
Read More
कलक्टर की पहल: गाडि़या लोहार समाज की समस्याओं का होगा अब प्रभावी समाधान

कलक्टर की पहल: गाडि़या लोहार समाज की समस्याओं का होगा अब प्रभावी समाधान

बैठक में कहा- ‘गाडि़या लोहार समाज के लोगों को पट्टा दें, पर्याप्त रोजगार की व्यवस्था करें’ हाथों-हाथ एक निर्धन महिला को यूआईटी में संविदा पर लगाया कंप्यूटर ऑपरेटर उदयपुर 11 जनवरी। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा घुमंतू जातियों के कल्याण और समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। एक और अभिनव पहल करते हुए न सिर्फ कलेक्टर ने गाडि़या समाज के प्रतिनिधियों की बैठक बुलाई, बल्कि हाथों-हाथ उनकी समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देशित दिए। यही नहीं, निर्देशों की पालन की समय सीमा भी तय की और रोजगार की आस में आई एक बेहद निर्धन गाडि़या लोहार…
Read More
सड़क सुरक्षा के संदेश के साथ हुआ सड़क सुरक्षा सप्ताह का आगाज

सड़क सुरक्षा के संदेश के साथ हुआ सड़क सुरक्षा सप्ताह का आगाज

शहरवासियों को बाइक रैली के माध्यम से किया जागरूकता सड़क सुरक्षा के लिए आमजन की भागीदारी अहम उदयपुर, 11 जनवरी। जिला प्रशासन और परिवहन विभाग के तत्वावधान में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आमजन को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए सड़क सुरक्षा सप्ताह का आगाज बुधवार को समारोह पूर्वक हुआ। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में आईजी प्रफुल्ल कुमार, जिला कलक्टर ताराचंद मीणा, आईपीएस कुंदन चावरिया, आरटीओ पी.एल.बामनिया व डीटीओ डॉ. कल्पना शर्मा ने आज की युवा पीढ़ी को सड़क सुरक्षा के लिए प्रेरित करते हुए सड़क सुरक्षा जागरूकता संदेश देती बाइक रैली को रवाना…
Read More
राजस्थान राज्य अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास आयोग के अध्यक्ष ने ली बैठक ऋण प्रक्रिया को सरल बनाते हुए युवा वर्ग व महिलाओं को लाभान्वित करें-डॉ. शंकर यादव

राजस्थान राज्य अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास आयोग के अध्यक्ष ने ली बैठक ऋण प्रक्रिया को सरल बनाते हुए युवा वर्ग व महिलाओं को लाभान्वित करें-डॉ. शंकर यादव

उदयपुर, 11 जनवरी। राजस्थान राज्य अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास आयोग की बैठक बुधवार को नेहरू सहकार भवन में आयोग के अध्यक्ष डॉ. शंकर यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में आयोग के उपाध्यक्ष अवधेश दिवाकर बैरवा, सदस्य सांगीलाल वर्मा, ओमप्रकाश जैदिया, एवं महाप्रबंधक शीशराम चावला आदि आदि उपस्थित रहे। बैठक में वित्त एवं विकास आयोग द्वारा ऋण आवेदन पत्रों की अंतिम तिथि 31 जनवरी तय की गई व राजस्थान राज्य के प्रत्येक जिले में जागरूकता शिविरों के माध्यम से अधिक से अधिक अनुसूचित जाति वर्ग के जरूरतमंद लोगों को ऑनलाइन आवेदन पत्र के द्वारा लाभान्वित करने के लक्ष्य…
Read More
विद्यापीठ – विश्वविद्यालय का 36वां स्थापना दिवस

विद्यापीठ – विश्वविद्यालय का 36वां स्थापना दिवस

उदयपुर 10 जनवरी/ जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय का 36वां स्थापना दिवस गुरूवार को एग्रीकल्चर महाविद्यालय के कृषि भवन के सभागार में प्रातः 10.30 बजे हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। समारोह के अतिप्रमुख अतिथि अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना नई दिल्ली के राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ. बालमुकुंद पाण्डे्य, प्रमुख अतिथि महात्मा गांधी अन्तरराष्ट्रीय हिन्दी विश्वविद्यालय वर्धा महाराष्ट्र के कुलपति प्रो. रजनीश शुक्ला, मुख्य अतिथि कुल प्रमुख भंवर लाल गुर्जर, कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत, रजिस्ट्रार डॉ. हेमशंकर दाधीच होगे जबकि अध्यक्षता कुलाधिपति प्रो. बलवंत राय जॉनी करेगे। प्रो. सारंगदेवोत ने बताया कि सुदूर आदिवासी गांव व वंचित…
Read More
error: Content is protected !!