
राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष ने किया महिला कारागार व स्वाधार गृह का किया निरीक्षण
उदयपुर, 28 मई। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने उदयपुर दौरे के दूसरे दिन महिला कारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महिला बंदी बैरिक में तैयार भोजन की गुणवत्ता, बच्चों के लिए संचालित क्रेच एवं बंदी चिकित्सालय, बंदी मनोरंजन कक्ष का जायजा लेकर कारागृह में महिलाओं से संवाद किया। संवाद के दौरान महिला बंदियों ने अपनी समस्या अध्यक्ष शर्मा के समक्ष रखी।महिलाओं की समस्याओं का हो समाधान -शर्माशर्मा ने प्राप्त विभिन्न परिवेदना के निस्तारण के लिए कारागृह प्रशासन को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। साथ ही अधीक्षक केंद्रीय कारागृह उदयपुर को मासिक निरीक्षण एवं महिलाओं की…