सुर संगम के विद्यार्थियों ने मुबंई में मचायी नृत्य की धमाल,13 पुरूस्कार जीतें
उदयपुर। अंतर्राष्ट्रीय नृत्य परिषद के सदस्य अनास इंडिया द्वारा मुंबई में आयोजित अखिल नटराज अनंत सांस्कृतिक संघ के अखिल भारतीय 14वें सांस्कृतिक राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता एवं महोत्सव में सुर संगम संगीत एवं नृत्य अकादमी के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी शानदार प्रस्तुतियां देकर धमाल मचा दिया है। सुर संगम ने एकल, समूह और युगल प्रदर्शन सहित कुल 13 पुरस्कार जीते। नृत्य गुरु रेनू गोरर को नृत्य अविष्कार पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।
