धूणी दर्शन से वंचित रखना अस्वीकार्य : विश्वराज सिंह मेवाड़, जगदीश चौक क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू
धूणी दर्शन से वंचित रखना अस्वीकार्य : विश्वराज सिंह मेवाड़ उदयपुर, 26 नवम्बर : उदयपुर के पूर्व राजपरिवार में जारी विवाद के बीच भाजपा विधायक और दिवंगत महेंद्र सिंह मेवाड़ के पुत्र विश्वराज सिंह मेवाड़ ने मंगलवार को प्रशासन पर सवाल खड़े किए। सोमवार को राजतिलक की रस्म पूरी करने के बाद विश्वराज सिंह धूणी के दर्शन नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि यह उनका अधिकार था, लेकिन प्रशासन व्यवस्था करने में विफल रहा। विश्वराज ने प्रशासन की भूमिका को कमजोर बताते हुए कहा, "यह सिर्फ एक दर्शन की बात थी। प्रशासन को इसे सुनिश्चित करना चाहिए था, लेकिन वह…
