उदयपुर, 18 नवंबर। सांसद डॉ मन्नालाल रावत मंगलवार 19 नवंबर को जिला परिषद स्थित अपने कार्यालय में सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक जनसुनवाई करेंगे। आमजन इस दौरान अपने परिवाद, परिवेदना आवश्यक दस्तावेजों के साथ सांसद के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे।
उदयपुर। नवी मुबंई से नाकोड़ा जी की ग्रीन वोकाथोन की 1200 किमी की पदयात्रा के तहत अब तक 900 किमी की यात्रा कर इंजिनियर विराग मालाती आज उदयपुर पंहुचे। जहंा उनका स्वागत किया गया। राकेश धनावत ने बताया कि संगीतकार इजि. विराग को मुबंई से पदयात्रा कर यंहा पंहुचनें में 66 दिन लगे है। वे कल मंगलवार प्रातः 6 बजे नाकोड़़ा जी के लिये शेष 300 किमी. की यात्रा करने के लिये पैदल रवाना होंगे। विराग मालाती नाकोड़़ा जी के भजनों की प्रस्तुति देते है। विराग वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर एवं समााजिक कार्यकर्ता है। विराग धरती मां को बचानंे के लिये…
उदयपुर। सेंट ग्रिगोरियस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, उदयपुर में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव केडेन्स- अ रिदम ऑफ चेंज का आयोजन 21 और 22 नवंबर को किया जाएगा। विद्यालय की प्राचार्या शुभा जोस ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय अधिकारी, सीबीएसई, अजमेर के श्याम कपूर, संभागीय आयुक्त एवं आयुक्त जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग ,उदयपुर की सुश्री प्रज्ञा केवलरमानी, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक, उदयपुर डॉ.लोकेश भारती गोस्वामी होंगे जबकि अध्यक्षता अहमदाबाद डायसिस के बिशप डॉ. गीवर्गीस मार थियोफिलोस करेंगे। अनिल गोस्वामी उप प्राचार्य एवं वार्षिकोत्सव के प्रभारी आशीष अग्रवाल ने बताया कि विद्यालय द्वारा आयोजित इस वार्षिकोत्सव में…
उदयपुर, 30 अक्टूबर। केशवनगर स्थित अरिहंत वाटिका में आत्मोदय वर्षावास में बुधवार को धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए हुक्मगच्छाधिपति आचार्य श्री विजयराज जी म.सा. ने फरमाया कि संसार में कोई भी जीव निष्क्रिय नहीं रहता। सक्रियत्व जीव के अनेक लक्षणों में से एक है। हमें चिंतन यह करना है कि हमारी क्रिया शुभ हो रही है या अशुभ हो रही है। अभी त्यौहारों के दिन है। आप धनतेरस, रूप चतुर्दशी, दीपावली से लेकर यम द्वितीया तक के त्यौहार लौकिक दृष्टि से मनाते हैं। संसारी सोचता है कि धन के बिना सब व्यर्थ है। इस अर्थ प्रधान युग में सभी अर्थोपार्जन…
उदयपुर 30 अक्टूबर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान,डाइट उदयपुर में आगामी नवंबर माह में विविध गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। डाइट प्रिंसीपल चंद्रशेखर जोशी के अनुसार आरएससीईआरटी के द्वारा जारी वार्षिक डाइट पंचांग के अनुसरण में डाइट समस्त प्रभागों द्वारा आगामी नवंबर माह में विभिन्न कार्यक्रम एवं गतिविधियों का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। जिनकी कार्ययोजना बनाई जा रही है। योजना एवं प्रबंधन प्रभाग प्रभारी त्रिभुवन चौबीसा के अनुसार इसके तहत डीआरयू प्रभाग द्वारा सामाजिक भावनात्मक एवं नैतिक अधिगम(सील) प्रशिक्षण , कार्यकर्ता जागरूकता,संविधान दिवस समारोह प्रशिक्षण प्रशिक्षण, बाल संरक्षण अधिनियम एवं पोक्सो अधिनियम एसोसिएटेड प्रशिक्षण, गुड टच बेड टच प्रशिक्षण,…
उदयपुर, 15 अक्टूबर। केशवनगर स्थित आत्मोदय वर्षावास में हुक्मगच्छाधिपति आचार्य श्री विजयराज जी म.सा. की निश्रा में आगामी 16 एवं 17 अक्टूबर को श्री अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी शान्त-क्रान्ति जैन श्रावक संघ का 28वां राष्ट्रीय अधिवेशन अरिहंत वाटिका में आयोजित होगा। श्रीसंघ अध्यक्ष इंदर सिंह मेहता ने बताया कि 28वें राष्ट्रीय अधिवेशन के मुख्य अतिथि लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ होंगे, वहीं ध्वजारोहणकर्ता सेवानिवृत्त डीजी भूपेन्द्र दक, मुख्य वक्ता चकोर गांधी पूना, समारोह गौरव राजू एम. बोरा इलकल होंगे, कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष राजू भूरट करेंगे एवं नगर निगम उप महापौर पारस सिंघवी, समाजसेवी भूपेन्द्र बाबेल, प्रताप सिंह खमेसरा, विजय सिंह लोढ़ा,…
-शिल्पग्राम में तीन दिवसीय नाट्य समारोह का शुभारंभ उदयपुर, 4 अक्टूबर। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर द्वारा शिल्पग्राम के दर्पण सभागार में शुक्रवार से तीन दिवसीय नाट्य समारोह का शुभारंभ हुआ। जिसमें पहले दिन ‘‘ययाति’’ नाटक का मंचन किया गया। शनिवार को ‘‘30 डेज ऑफ सितम्बर’’ नाटक का मंचन किया जाएगा। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर के निदेशक फुरकान खान ने बताया कि केन्द्र द्वारा तीन दिवसीय नाट्य समारोह का शुभारंभ शुक्रवार को शिल्पग्राम के दर्पण सभागार में हुआ। जिसमें प्रथम दिन बालेन्द्र सिंह द्वारा निर्देशित एवं गिरीश कारनाड़ द्वारा लिखित ‘‘ययाति’’ नाटक का मंचन किया गया। इस नाटक की…
उदयपुर, 27 सितम्बर। केशवनगर स्थित अरिहंत वाटिका में आत्मोदय वर्षावास में शुक्रवार को धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए हुक्मगच्छाधिपति आचार्य श्री विजयराज जी म.सा. ने कहा कि जिज्ञासा से ही ज्ञान की प्राप्ति होती है। जिज्ञासा का कोई तटबंध नहीं होता, वह अविरल बहती रहती है। जिज्ञासा के जागे बिना तत्व तो क्या स्वयं का भी ज्ञान नहीं हो सकता। पूरा संसार नवतत्वों से बना है, इनमें जीव-अजीव दो तत्व प्रमुख हैं एवं शेष इनकी पर्याय हैं। क्या का प्रश्न उठना जिज्ञासा है और क्यों है का प्रश्न उठना तर्क है। हमें और किसी से नहीं, किन्तु पाप से डरना…
उदयपुर, 27 सितम्बर। नवरतन कॉम्पलेक्स में चातुर्मास कर रहे पंन्यस प्रवर निरागरत्न विजय जी म.सा. ने शुक्रवार को धर्मसभा में कहा कि दुनिया का हर एक जीव सुख के लिए लिप्सु और दुःख के द्वेषी है। किसी को भी दुःख की इच्छा नहीं होती। दुःख से बचना है तो पाप से बचना होगा और पाप से बचने के लिए ज्ञान होना जरूरी है। जितने प्रमाण में अज्ञान होगा उतने प्रमाण में दुःख आता रहेगा। सुख नॉलेज से नहीं ज्ञान से आता है। जीवन में कोई ऐसे गुरू रखें जो आपकी हर क्रिया पर साईन कर सके। फिर वो गुरू के…
उदयपुर, 13 सितम्बर। श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक श्रीसंघ के तत्वावधान में मालदास स्ट्रीट स्थित आराधना भवन में चातुर्मास कर रहे पंन्यास प्रवर निरागरत्न विजय जी म.सा. ने शुक्रवार को धर्मसभा में कहा कि शरीर व मन के समस्त रोग लोभ से पैदा होते हैं। लोभ की मात्रा घटती नहीं, मगर दिनों दिन घटने की बजाय निरंतर बढ़ती चली जाती है। इंसान की इच्छाएं अनंत होती हैं जो कदापि पूर्ण नहीं हो पाती। प्रभु महावीर ने इस लोभ को जीतने के लिए संतोष का मार्ग बतलाया। वस्तुओं की मर्यादाओं से ही मन पर काबू पाया जा सकता है। बिना पुरूषार्थ किए…