71वां अखिल भारतीय सहकार सप्ताह
-सहकारी संगठनों के बीच सहयोग को मजबूत करने पर हुई चर्चा उदयपुर, 18 नवंबर। उदयपुर सहकारी उपभोक्ता थोक भंडार लि. उदयपुर द्वारा आयोजित 71वें अखिल भारतीय सहकार सप्ताह अन्तर्गत सोमवार को सहकारी संगठनों के बीच सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहकारिता प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बागडी ने कहा कि सहकारिता के माध्यम से हम समस्याओं का समाधान अधिक प्रभावी तरीके से कर सकते हैं एकजुट होकर हम एक मजबूत एवं समृद्ध समाज बना सकते हैं, जहाँ सभी की आवश्यकताएँ पूरी हो सके। इसलिए हमें सहकारी संगठनों के बीच सहयोग को और बढ़ावा देना…
