25वां राष्ट्रीय दिव्य कला मेला 21 से उदयपुर में
-20 से अधिक राज्यों के दिव्यांगजन अपने कौशल उत्पादों का करेंगे प्रदर्शन -30 मार्च को होगा दिव्य कला शक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम उदयपुर, 18 मार्च। झीलों की नगरी उदयपुर एक ओर अनूठे आयोजन की साक्षी बनने जा रही है। भारत सरकार के विकलांग व्यक्तियों के सशक्तिकरण विभाग (दिव्यांगजन) की ओर से राष्ट्रीय दिव्यांगजन वित्त और विकास निगम का 25वां राष्ट्रीय दिव्य कला मेला 21 से 30 मार्च तक उदयपुर में आयोजित होगा। नगर निगम के टाउन हॉल परिसर में प्रस्तावित इस 10 दिवसीय मेले में देश भर के दिव्यांग उद्यमियों/कारीगरों के उत्पादों और शिल्प कौशल को प्रदर्शित किया जाएगा। मेले का…
