राष्ट्रीय निगम योजना में ऋण आवेदन की अंतिम तिथि 28 फरवरी।
उदयपुर, 15 फरवरी। राष्ट्रीय निगमों के तहत विभिन्न प्रकार के ऋणों के लिये अब 28 फरवरी तक आवेदन किए जा सकेंगें। राजस्थान अनुसूचित जाति, जनजाति वित्त एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं विशेष योग्यजन वर्ग के व्यक्तियों को निगम कार्यालय से स्वरोजगार हेतु वर्ष 2023-23 में विभिन्न योजनाओं में ऋण देने के लिये आवेदन लिए जा रहे है। परियोजना प्रबंधक गिरीश भटनागर ने बताया कि ऋण लेने के इच्छुक आवेदक द्वारा अपनी एसएसओ आईडी के माध्यम से अनुजा निगम वेब पोर्टल पर स्वयं या ई-मित्र द्वारा ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।…
