रजत पालकी में सवार हो महाकाल करेंगे वनभ्रमण
उदयपुर। सार्वजनिक प्रन्यास मंदिर श्री महाकालेश्वर में कल दिनांक 24 जुलाई 22 रविवार को प्रातः 11 बजे श्रावण महोत्सव के तहत निकली वाली आगामी 8 अगस्त को शाही सवारी को लेकर एक सर्वसमाज, धार्मिक संगठनों व शिवभक्तों की बैठक रखी है।प्रन्यास सचिव चन्द्रशेखर दाधीच बताया कि आगामी 8 अगस्त को निकलने वाली प्रभु महाकालेश्वर के नगर भ्रमण की तैयारी बैठक व सुझाव हेतु मंदिर परिसर में सर्वसमाज, धार्मिक संगठनों व शिवभक्तों की बैठक रखी है। बैठक में शाही सवारी रखी जाने वाली झांकियों, मार्ग में व्यवस्थाओं, आदि विषयों पर चर्चा की जाएगी।श्रावण महोत्सव समिति के एडवोकेट सुन्दरलाल माण्डावत, रमाकान्त अजारिया…
